{"_id":"6193d99fe039dd63b461a958","slug":"pilibhit-gang-rape-murder-case-mp-varun-gandhi-raised-questions-on-police-action-sent-letter-to-dgp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत गैंगरेप हत्या मामला: सांसद वरुण गांधी ने पुलिस कार्रवाई पर उठाया सवाल, डीजीपी को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत गैंगरेप हत्या मामला: सांसद वरुण गांधी ने पुलिस कार्रवाई पर उठाया सवाल, डीजीपी को भेजा पत्र
Tue, 16 Nov 2021 09:49 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 16 Nov 2021 09:49 PM IST
सार
उन्होंने आरोप लगाया कि घटना को शुरू से दबाया गया और लापरवाही बरती गई। घटना समाज में भय पैदा करने वाली है। कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है।अब मृतक बिटिया के गांव के ही नहीं, अन्य जनपदवासी भी बेटियों को स्कूल भेजने से अब घबराने लगे हैं। उन्होंने पत्र में मांग की है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन
भाजपा सांसद वरुण गांधी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने छात्रा के साथ हुई दरिंदगी पर अपनी ही सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा है। उन्होंने डीजीपी को पत्र भेजकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
सांसद ने यूपी के डीजीपी को पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव की इंटरमीडिएट की 16 वर्षीय होनहार छात्रा 13 नवंबर की सुबह कोचिंग जाने के लिए निकली थी। दरिंदों ने दिन-दहाड़े सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। एफआईआर होने के तीन दिन बाद भी दरिंदों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी हैं। पुलिस की भूमिका भी संतोषजनक नहीं रही।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि घटना को शुरू से दबाया गया और लापरवाही बरती गई। घटना समाज में भय पैदा करने वाली है। कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है। अब मृतक बिटिया के गांव के ही नहीं, अन्य जनपदवासी भी बेटियों को स्कूल भेजने से अब घबराने लगे हैं। उन्होंने पत्र में मांग की है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन