{"_id":"68223106afa8e9849505b107","slug":"pilibhit-defeated-amkheda-and-chak-katia-defeated-uganpur-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-135800-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पीलीभीत ने अमखेड़ा और चक कटिया ने उगनपुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पीलीभीत ने अमखेड़ा और चक कटिया ने उगनपुर को हराया
विज्ञापन
जहानाबाद क्षेत्र के गांव डांग में चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग करते खिलाड़ी संव
- फोटो : संवाद
जहानाबाद। गांव डांग में चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार रात दो मुकाबले हुए। पहला मैच पीलीभीत की टीम ने जीता।
दूसरे मैच में चक कटिया की टीम ने उगनपुर की टीम को तीन रन से हराकर जीत हासिल की। वहीं सोमवार रात आठ बजे से धौराटांडा और नवाबगंज के बीच मैच हुआ। मैच देर रात तक चलता रहा। रविवार को पहला मैच पीलीभीत और अमखेड़ा टीम के बीच हुआ।
पीलीभीत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित आठ ओवर में छह विकेट खोकर 104 रन बनाए। जवाब में अमखेड़ा की टीम ने आठ ओवर में आठ विकेट खोकर सिर्फ 62 रन ही बना सकी। पीलीभीत ने यह मुकाबला 42 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच साहिल को चुना गया।दूसरा मैच चक कटिया और उगनपुर के बीच हुआ।
इसमें चक कटिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने पांच विकेट खोकर 68 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उगनपुर की टीम सात विकेट खोकर 65 रन ही बना सकी। चक कटिया की टीम ने तीन रन से मैच जीत लिया। अंपायरिंग मो. नसीम ने की। कमेंट्री की जिम्मेदारी मोहम्मद जुनैद और रेहान ने संभाली।