{"_id":"631876dbb849194dd1095b73","slug":"pilibhit-cars-of-deputy-cm-brijesh-pathak-s-convoy-collided-no-casualties","type":"story","status":"publish","title_hn":"टला बड़ा हादसा: आपस में भिड़ीं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के काफिले की गाड़ियां, एंबुलेंस ने कार में मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टला बड़ा हादसा: आपस में भिड़ीं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के काफिले की गाड़ियां, एंबुलेंस ने कार में मारी टक्कर
Wed, 07 Sep 2022 04:17 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 07 Sep 2022 04:17 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बुधवार को जिले के दौरे पर आए हुए थे। दोपहर बाद उनका काफिला भाजपा कार्यालय से मेडिकल कॉलेज की तरफ जा रहा था। काफिले में शामिल गाड़ियों की गति धीमी हुई और काफिले की एंबुलेंस आगे चल रही गाड़ी से टकरा गई।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम के काफिले की गाड़ियां भिड़ीं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बुधवार को पीलीभीत दौरे पर आए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के काफिले की गाड़ियां भिड़ गईं। इसमें उनके काफिले की ही एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि किसी को चोट नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बुधवार को जिले के दौरे पर आए हुए थे। दोपहर बाद उनका काफिला भाजपा कार्यालय से मेडिकल कॉलेज की तरफ जा रहा था। खाग इलाके में मेडिकल कॉलेज के मोड़ पर काफिले में शामिल गाड़ियों की गति धीमी हुई। तभी काफिले की एंबुलेंस का चालक गति पर नियंत्रण नहीं पा सका और आगे जा रही दूसरी कार से टकरा गया, जिससे एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
हालांकि उपमुख्यमंत्री पहले ही वहां से निकल चुके थे। बाद में क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को हटाकर दूसरी एंबुलेंस काफिले में शामिल कर ली गई।