{"_id":"628b7e550cd06c16be712e4f","slug":"pilibhit-bjp-mp-raises-question-on-government-employment-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरुण गांधी ने फिर खड़े किए सवाल: अपनी सरकार को घेरते हुए बोले- लंबे संघर्ष की दास्तां बन चुका है छात्रों का जीवन, टूट रहीं उम्मीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरुण गांधी ने फिर खड़े किए सवाल: अपनी सरकार को घेरते हुए बोले- लंबे संघर्ष की दास्तां बन चुका है छात्रों का जीवन, टूट रहीं उम्मीदें
Mon, 23 May 2022 06:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 23 May 2022 06:00 PM IST
सार
सांसद ने बेरोजगारी को लेकर सवाल खड़ा करते हुए लिखा है कि बिना कारण रिक्त पड़े पद, लीक होते पेपर, सिस्टम पर हावी होता शिक्षा माफिया और नौकरी को लेकर टूटती उम्मीदें, युवाओं को निराश करती हैं।
विज्ञापन
varun gandhi
- फोटो : ANI
विस्तार
पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर अपनी ही सरकार को घेरा है। सांसद ने सोमवार को अपने ट्वीट में कहा कि अपने कंधों पर पूरे परिवार की उम्मीदों का बोझ लेकर चलने वाले प्रतियोगी छात्रों का जीवन विगत कुछ वर्षों से एक लंबे संघर्ष की दास्तां बन चुका है।
विज्ञापन
छात्र अब सिर्फ अपनी ‘पढ़ाई’ नहीं करता बल्कि अपने हक की ‘लड़ाई’ भी स्वयं लड़ता है। अरसे से लटकी भर्तियाँ और रेत की तरह फिसलता वक्त, छात्र हताश हो रहे हैं। ऐसे में जिम्मेदार कब ध्यान देंगे।
विज्ञापन
सांसद ने इसे लेकर सवाल खड़ा करते हुए लिखा है कि बिना कारण रिक्त पड़े पद, लीक होते पेपर, सिस्टम पर हावी होता शिक्षा माफिया और नौकरी को लेकर टूटती उम्मीदें, युवाओं को निराश करती हैं।
विज्ञापन
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र अब प्रशासनिक अक्षमताओं की कीमत भी स्वयं चुका रहे हैं। चयन सेवा आयोग कैसे बेहतर हो, परीक्षाएं कैसे पारदर्शी एवं समय पर हों, इस पर आज और अभी से काम करने की जरूरत है। अगर अभी ध्यान नहीं दिया तो देर हो जाएगी।