फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit 22 parrots being taken for smuggling recovered

पीलीभीत: तस्करी के लिए ले जा रहे 22 तोतें बरामद, बाइक छोड़कर भागे शिकारी, दम घुटने से छह की मौत हुई

Sun, 29 May 2022 02:08 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, मझोला (पीलीभीत)
संवाद न्यूज एजेंसी, मझोला (पीलीभीत) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 29 May 2022 02:08 PM IST
सार

मझोला क्षेत्र में सामाजिक वानिकी टीम के टाइगर ट्रैकर चेतन कुमार और राजीव ढाली गश्त पर थे। भगतनिया क्षेत्र में पहुंचने पर वनकर्मियों ने एक बाइक सवार दो लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन शिकारी बाइक की रफ्तार तेज कर भागने लगे।

विज्ञापन
Pilibhit 22 parrots being taken for smuggling recovered
22 तोते बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलभीत टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों के साथ पक्षियों की तस्करी की घटनाएं लगातार जारी है। दो दिन पहले 15 तोतों के साथ तीन तस्करों को पकड़ा गया था। अब रविवार सुबह वनकर्मियों की टीम ने उत्तराखंड बॉर्डर के निकट 22 तोते मय जाल के साथ बरामद किए हैं। तस्कर मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए। तोते कपड़े की चादर में बंद थे। इन्हें उत्तराखंड की ओर ले जाया जा रहा था। 
विज्ञापन


मझोला क्षेत्र के भगतनिया और सुनपहर के बीच स्थित के पुल के निकट रविवार को सामाजिक वानिकी टीम के टाइगर ट्रैकर चेतन कुमार और राजीव ढाली गश्त पर थे। भगतनिया क्षेत्र में पहुंचने पर वनकर्मियों ने एक बाइक सवार दो लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन शिकारी बाइक की रफ्तार तेज कर भागने लगे। वनकर्मियों ने अपनी बाइक दौड़ाई और पीछा किया। शिकारी बाइक छोड़कर भाग गए। मौके पर कपड़े की चादर में बंद तोते बरामद हुए। चादर में तोतों का पकड़ने का जाल भी बरामद हुआ।
विज्ञापन


दम घुटने से छह तोतों की हुई मौत
शिकार कर तोतों को तस्करी के बाद चादर में बंद किया गया था। दम घुटने से करीब छह तोतों की मौत भी हो गई। अब वन विभाग तोतों का पोस्टमार्टम भी कराएगा। रेंजर देवेंद्र कुमार ने बताया कि तोतों को रेंज लाया गया है। अज्ञात के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। बाइक को कार्रवाई में शामिल किया गया है। तोतों को छोड़े जाने को लेकर न्यायालय के आदेश का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed