फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Piles of mud in front of shops, business stalled, problems in transportation

Pilibhit News: दुकानों के सामने मिट्टी का ढेर, धंधा ठप, आवागमन में दिक्कत

Mon, 22 Apr 2024 03:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Piles of mud in front of shops, business stalled, problems in transportation
शहर के छतरी चौराहे से डिग्री कॉलेज चौराहे जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे लगा मिटृी का ढ़ेर । सं
पीलीभीत। नाला निर्माण के समय नाले से निकली मिट्टी का ढेर टनकपुर हाईवे के फुटपाथ पर दुकानों के सामने लगा दिया गया है। करीब एक माह से दुकानों के सामने लगे मिट्टी के ढेर से दुकानदारों का धंधा चौपट है। फुटपाथ पर मिट्टी लगी होने से वाहन चालकों और राहगीरों को भी आवागमन में दिक्कत हो रही है। पालिका प्रशासन इस समस्या से अनजान बना है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना से पहले टनकपुर हाईवे के किनारे डिग्री कॉलेज चौराहे से छतरी चौराहे तक नाला निर्माण शुरू कराया गया था। काम कराने वाले ठेकेदार ने नाले की खोदाई कराकर मिट्टी के ढेर हाईवे किनारे फुटपाथ पर दुकानों के सामने लगा दिया।
विज्ञापन

मिट्टी का ढेर तो हटा नहीं, निर्माण सामग्री भी हाईवे किनारे डाल दी गई। इधर नाला निर्माण की रफ्तार भी धीमी है। इससे दुकानदारों का काम-धंधा चौपट हो गया है तो वाहन चालकों और राहगीरों को भी असुविधा हो रही है। फुटपाथ पर मिट्टी होने से जाम की स्थिति भी बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन के समय तेज हवा में उड़ती धूल भी लोगों को परेशान करती है। आंखों में धूल के कण चले जाने से लोगों को कई समस्याएं हो रही हैं। आमजन की समस्या से नगर पालिका प्रशासन बेपरवाह है।

-
मिट्टी के ढेर हो रही दिक्कत
दुकान के सामने नाला खुदा होने और मिट्टी पड़ी होने से ग्राहकों को आने में असुविधा होती है। इस वजह से काम-धंधा प्रभावित हो रहा है। यह स्थिति काफी समय से है।
- चंद्रशेखर
--
काफी समय से दुकान के सामने काम चल रहा है। मिट्टी पड़ी होने के कारण लोग दुकान तक मुश्किल से पहुंच पाते हैं। इस वजह से काफी समस्या हो रही है।
- मोहम्मद यूनुस
-
कल ही मौके पर जाकर निर्माण कार्य का निरीक्षण करूंगा। काम की प्रगति देखी जाएगी और समस्या का समाधान कराया जाएगा।
- लाल चंद भारती, ईओ, नगरपालिका पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed