{"_id":"5e1f5d3c8ebc3e4b0b57b7d8","slug":"phudas-pilibhit-news-bly3921373161","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएसडीए टीम को पूरनपुर और मझोला में छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफएसडीए टीम को पूरनपुर और मझोला में छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। एफएसडीए (फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) टीम ने डीएम के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में बुधवार को पूरनपुर और मझोला में छापा मारा। टीम ने जीरा, रस्क, सब्जी मसाला समेत पांच नमूने एकत्र कर परीक्षण को भेजे। कई अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर इंतजाम चेक किया।
अभिहीत अधिकारी शशांक त्रिपाठी की अगुवाई में टीम ने पहले मझोला में कार्रवाई की। यहां श्याम किराना स्टोर, हेमचंद किराना स्टोर से सब्जी मसाला का सेंपल लिया। आशा ट्रेडर्स से रस्क का नमूना लिया। सुशील किराना स्टोर और बालाजी ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया। इसके बाद टीम पूरनपुर पहुंची। बंडा रोड पर महाकाल किराना स्टोर से जीरा और पीतांबर किराना स्टोर से मिल्क रस्क का नमूना लिया। परसाखेड़ा (बरेली) के रस्क निर्माता प्रेम फूड्स को नोटिस भी भेजा गया। बंडा बस स्टैंड पूरनपुर के पास रमेश किराना स्टोर के निरीक्षण में खाद्य और अखाद्य पदार्थ साथ रखे हुए थे। एक्सपायर्ड जोन भी नहीं लिखी था। सुधार करने की चेतावनी दी गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कीर्ति आनंद, महेंद्र प्रताप सिंह, सुभाष बाबू यादव, राममिलन राना मौजूद रहे।