फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pharmacists are attending to patients due to the absence of doctors at the PHC.

Pilibhit News: पीएचसी पर डॉक्टर न होने से फार्मासिस्ट देख रहे मरीज

Sat, 11 Oct 2025 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Pharmacists are attending to patients due to the absence of doctors at the PHC.
बीसलपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरी नवदिया के प्रभारी चिकित्साधिकारी की ड्यूटी रसिया खानपुर में लग जाने के कारण इस अस्पताल में पिछले 15 दिनों से फार्मासिस्ट मरीजों को देख रहे हैं।
विज्ञापन

गांव रसिया खानपुर में पिछले एक पखवाड़े से तेज बुखार फैला हुआ है, जिसकी चपेट में आकर नौ लोगों की मौत हो चुकी है। सैकड़ों लोग बीमार हैं। विभाग के उच्चाधिकारियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के शिवपुरी नवदिया के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. चिराग अरोड़ा की ड्यूटी वहां लगा दी है। ऐसे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट यतेंद्र कुमार ही मरीजों को देख रहे हैं।
विज्ञापन

नियमानुसार फार्मासिस्ट मरीजों को नहीं देख सकते। फार्मासिस्ट का काम केवल डॉक्टर की लिखी दवा देना होता है। इस बावत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आलमगीर ने बताया कि रसिया खानपुर में स्थिति बहुत तेजी से सुधर रही है। स्थिति पूरी तरह से सुधरते ही डॉ. चिराग अरोड़ा को वापस शिवपुरी नवदिया भेज दिया जाएगा। अभी फार्मासिस्ट केवल सामान्य मरीज ही देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed