{"_id":"a8775e7c6745e8f03b1580247389bc76","slug":"petrol-pump-manager-killed-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पेट्रोल पंप मैनेजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पेट्रोल पंप मैनेजर की मौत
पीलीभीत।
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल गांव खमरिया पट्टी निवासी, पेट्रोल पंप के मैनेजर की मौत हो गई। माधोटांडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार के मुखिया की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे पूरनपुर-माधोटांडा रोड पर पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर ही हुई। गांव खमरिया पट्टी निवासी 55 वर्षीय हेमराज माधोटांडा के पेट्रोल पंप पर कई साल से मैनेजर थे। हेमराज बाइक से पेट्रोल पंप पर आते-जाते थे। शुक्रवार शाम हेमराज बाइक से घर जाने के लिए निकले तो पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे हेमराज गंभीर रूप से घायल हो गए। वह करीब दो घंटे तक वहीं पड़े तड़पते रहे। रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस मौके पर पहुंची तो हेमराज को एंबुलेंस से पूरनपुर सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की जानकारी हेमराज के परिवार वालों को रात करीब दस बजे हुई। हेमराज की पत्नी गंगादेई ने बताया कि शुक्रवार की शाम को पति के घर न पहुंचने पर जब उनके मोबाइल पर फोन किया तब घंटी बजती रही, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। रात करीब दस बजे एक पुलिसकर्मी ने मोबाइल रिसीव किया तब घटना की जानकारी हुई। हेमराज परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्रियां और एक पुत्र है।
विज्ञापन