{"_id":"67f81006a1399293340463ab","slug":"pet-rottweiler-dog-injures-girl-report-filed-against-owner-pilibhit-news-c-4-bly1048-616186-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पालतू राॅटविलर कुत्ते ने बच्ची को किया जख्मी, मालिक पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पालतू राॅटविलर कुत्ते ने बच्ची को किया जख्मी, मालिक पर रिपोर्ट
Fri, 11 Apr 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। पालतू राॅटविलर नस्ल के कुत्ते ने सात वर्षीय बच्ची को काटकर जख्मी कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पूर्व में भी कुत्ता करीब 10 लोगों को काट चुका है। मोहल्ले में उसकी दहशत है। जानकारी के बाद भी मालिक की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस नाॅर्थ निवासी सुनील कुमार ने बताया कि छह अप्रैल की सुबह 6:30 बजे उनकी सात वर्षीय बेटी अर्विश कन्या भोज में शामिल होने जा रही थी। आरोप है कि इस दौरान गली के रहने वाले विजय कुमार के पालतू राॅटविलर कुत्ते ने उसे काटकर जख्मी कर दिया। मालिक पर व्यापार के लिए कुत्ता पालने का आरोप लगाया गया। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।