{"_id":"4296931a2b4d2120ddd64e2deae7510a","slug":"performance-against-the-railway-gate-closure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे फाटक बंद होने के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे फाटक बंद होने के विरोध में किया प्रदर्शन
जोगराजपुर/पीलीभीत।
Updated Mon, 13 Apr 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेहरामऊ रेलवे स्टेशन का पश्चिमी रेलवे फाटक बंद करने के विरोध में लोगों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फाटक बंद होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि रेलवे फाटक से गांव पटिहन, पिपरा मुजप्ता, ककरौआ, बबरौआ, रानीगंज, केसरियापुर, नेतापुर, जाजीपुर, चतीपुर सहित करीब दो दर्जन गांव के लोगों का आवागमन होता है। फाटक बंद होने से उन लोगों को कई किलोमीटर का चक्कर काटकर दूसरे फाटक से निकलना होगा। इससे उन लोगों को भारी असुविधा होगी। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने फाटक बंद होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में ललित अवस्थी, सुरेश कुमार, लक्ष्मीनरायन, हरीओम, बृजेंद्र शुक्ला, पिंकू, माया प्रकाश, शमशेर सिंह, रामचंद्र आर्य आदि शामिल रहे। बता दें कि फाटक बंद करने को दीवार उठाने को नींव खोदने का काम शुरू किया गया है।