{"_id":"6271560fde7e8a3e843db94a","slug":"people-were-shocked-to-see-a-tiger-on-madhotanda-jungle-road-in-pilibhit","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहमे लोग: रास्ते पर बाघ देख भय से कुछ देर थमे वाहनों के पहिए, फिर हुआ कुछ ऐसा लोगों ने ली चैन की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहमे लोग: रास्ते पर बाघ देख भय से कुछ देर थमे वाहनों के पहिए, फिर हुआ कुछ ऐसा लोगों ने ली चैन की सांस
Tue, 03 May 2022 09:49 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, कलीनगर (पीलीभीत)
संवाद न्यूज एजेंसी, कलीनगर (पीलीभीत)
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 03 May 2022 09:49 PM IST
सार
मंगलवार की शाम पीलीभीत में माधोटांडा जंगल मार्ग पर अचानक बाघ को देख लोग सहम गए। बाघ रास्ता पार कर कुछ देर में हरियाली के बीच जाकर बैठकर आराम करने लगा। इसके बाद रास्ते पर आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन
हरियाली के बीच आराम करता बाघ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत में माधोटांडा जंगल मार्ग पर बाघ की मौजूदगी से कुछ देर तक वाहनों के पहिए थम गए। रास्ता पार करने के बाद बाघ ग्रासलैंड (घासभूमि) क्षेत्र में जाकर बैठ गया। बाघ की मौजूदगी के चलते कुछ देर के लिए राहगीर सहम गए।
विज्ञापन
माधोटांडा पीलीभीत जंगल मार्ग पर अक्सर बाघों की चहलकदमी दिखाई देती रही है। अनुकूल वातावरण होने की वजह से बाघ विचरण करते हुए जंगल मार्ग पर आ जाते हैं। इधर मंगलवार को माधव टांडा निवासी सिराज खान अपने परिजन के साथ कार में सवार होकर पीलीभीत जा रहे थे।
विज्ञापन
शाम करीब पांच बजे माधोटांडा पीलीभीत जंगल मार्ग पर अचानक झाड़ियों से निकला बाघ रास्ते पर आ गया। बाघ देख वाहनों के पहिए थम गए। हालांकि वह वहां रुकने के बजाय मार्ग को पार कर ग्रासलैंड में जाकर बैठ गया। कुछ देर बाद आवागमन सुचारू होता है।
विज्ञापन