फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People not cleaning the fierce Tula Ram, performance

सफाई न होने से भड़के तुलाराम के लोग, प्रदर्शन

Tue, 13 Sep 2016 11:06 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
People not cleaning the fierce Tula Ram, performance
गंदगी - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
मोहल्ला तुलाराम में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने के विरोध में मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने समस्या का समाधान न होने पर दोबारा प्रदर्शन कर मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शहर के अधिकांश मोहल्लों में सफाई व्यवस्था दिन व दिन लचर होती जा रही है। इसको लेकर शहरवासियों में खासी नाराजगी भी है। शहर के मोहल्ला तुलाराम में भी इन दिनों सफाई व्यवस्था बेपटरी हो रही है। इसकी शिकायत मोहल्ला वासियों ने पालिका अफसरों से भी की, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इधर मोहल्ले में व्याप्त गदंगी को लेकर मंगलवार को मोहल्ले वासियों का गुस्सा फूट पड़ा। तमाम मोहल्ले वासी मोहल्ले में ही बड़े नाले के पास इकट्ठा हुए और लचर सफाई व्यवस्था के विरोध में पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिया के समीप पूरे मोहल्ले को कूड़ा डाला है। जिसके ट्रैक्टर ट्राली की मदद से उठा लिया जाता है, लेकिन कूड़ा उठने के कुछ देर बाद ही कुछ सफाई कर्मी दोबारा कूड़े से भरा ठेला उड़ेल देते हैं। जिसके चलते यह कूड़ा अगले दिन ही उठ पाता है। कई कई घंटे कूड़ा न उठने से यह पूरी सड़क पर फैल जाता है। जिसके चलते लोगों को कूड़े के ढेर के बीच से ही गुजरना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर दोबारा प्रदर्शन करने व मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में गोकिल प्रजापति, विजय त्रिपाठी, कमलेंद्र चौहान, विजय कश्यप, रामनिवास चक्रवर्ती, मैकूलाल, शंकरलाल, रामऔतार, धनीराम, ओमकार, मुकेश, नमन, सुशील आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed