{"_id":"61cf5839c8386d5e5e03eb88","slug":"people-immersed-in-celebration-amidst-the-echo-of-swagatam-2022-had-fun-with-dance-pilibhit-news-bly471082995","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वागतम 2022 की गूंज के बीच जश्न में डूबे लोग, डांस के साथ हुई मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वागतम 2022 की गूंज के बीच जश्न में डूबे लोग, डांस के साथ हुई मस्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कहीं आतिशबाजी तो कहीं-कहीं डांस और धूम-धड़ाका। दिल में उत्साह और उमंग के बीच लोगों ने नए वर्ष का स्वागत किया। चेहरे पर खुशी थी और उम्मीदों के साथ नए वर्ष में कदम बढ़ाने के इरादे नजर आ रहे थे। लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे तो कुछ लोग कोरोना से बचाव की सावधानी का जिक्र करते हुए सादगी से नए वर्ष का जश्न मनाने की सीख भी दे रहे थे।
सुबह से ही नए वर्ष का उत्साह नजर आने लगा था। स्कूल-कॉलेज में बच्चों ने एक दूसरे को नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं। फूल और गुलदस्ते भेंट किए। कुछ जगहों पर केक काटे गए। शहर से लेकर पीटीआर और चूका बीच तक लोग जगह जगह अपनी-अपनी पार्टी में व्यस्त थे। रिसोर्ट में डांस के साथ प्रस्तुति देने के लिए यू-ट्यूबर का ग्रुप आया। इस ग्रुप ने नव दंपतियों को मस्ती के साथ नए वर्ष की शानदार प्रस्तुतियां दीं। वहीं तमाम लोग ऐसे रहे जिन्होंने रात की पाबंदियों के चलते दिन में ही नए वर्ष का स्वागत किया। किसी को फूल भेंट किए तो किसी को गिफ्ट के साथ शुभकामनाएं दीं। युवा वर्ग में सबसे अधिक जोश था लेकिन कोविड की पाबंदियों के चलते रात की पार्टियां बहुत ज्यादा नहीं हो सकीं। कई बड़े होटलों में डांस के आयोजन कैंसिल किए गए तो कुछ होटलों में रात 11 बजे से पहले पहले धूम-धड़ाके के साथ नए वर्ष का स्वागत कर दिया गया। कोरोना काल में पिछली बार तो लोग इतना भी नहीं कर सके थे लेकिन अबकी बार लोग कई जगह एकत्र हुए और एक दूसरे को बधाई देकर नए वर्ष का इस्तकबाल किया।
नए वर्ष के स्वागत में रोटरी क्लब भी करेगा कार्यक्रम
पीलीभीत। नए वर्ष के स्वागत में वर्ष का पहला सप्ताह बीतेेगा। कई सामाजिक संगठनों और क्लबों ने दिन में कार्यक्रम रखे हैं। रोटरी क्लब पीलीभीत के अध्यक्ष डॉ. एसपीएस संधू ने बताया कि रोटरी क्लब का नव वर्ष कार्यक्रम 7 जनवरी को होना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि वैसे तो 31 दिसंबर को रात 12 बजे भी जश्न मना सकते थे लेकिन ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए क्लब के सदस्यों से बातचीत होगी तब कार्यक्रम का प्रारूप तय करेंगे। सादगी और कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन करते हुए नव वर्ष का स्वागत भी होगा।