फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People from three localities water Trse

तीन मोहल्लों के लोग पानी को तरसे

Thu, 10 Dec 2015 10:51 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 10 Dec 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी स्थित वॉटर पंप की मोटर तीन दिन पूर्व फुंक गई। इससे
विज्ञापन
आवास विकास कालोनी समेत करीब तीन मोहल्लों की पानी सप्लाई ठप पड़ी है। जलकल कर्मचारियों के मुताबिक शुक्रवार शाम तक पेयजल सप्लाई शुरू हो सकेगी।

शहर के आवास विकास कॉलोनी में लगा वॉटर पंप नंबर एक करीब आठ माह पूर्व ठप हो गया था। इस पर इस वाटर पंप से जुड़े उपभोक्ताओं को पंप नंबर दो जोड़ दिया गया।

इधर तीन दिन पूर्व वाटर पंप नंबर दो की मोटर भी फुंक गई। इससे आवास विकास कालोनी समेत करीब तीन मोहल्लों की पेयजल सप्लाई ठप हो गई। पेयजल सप्लाई ठप होने की जानकारी उपभोक्ताओं ने नगरपालिका प्रशासन को दी।

तीन दिन बीतने के बाद भी ठप पड़ी पेयजल सप्लाई को दुरुस्त नहीं किया गया। सुबह सुबह सरकारी हैंडपंपों पर लोगों को कतार लगी देखी गई। हालांकि जलकल विभाग के कर्मचारियों ने आठ माह पूर्व ठप हुए वाटर पंप नंबर एक को चालू करने का प्रयास किया, लेकिन बृहस्पतिवार शाम तक पेयजल सप्लाई शुरू नहीं की जा सकी।

इधर जलकल विभाग के कर्मचारी राकेश कुमार ने बताया कि फुंकी मोटर को बुधवार को ही खोल लिया गया था। इसके कुछ पार्ट बरेली से आने हैं। संभवत: शुक्रवार शाम तक पेयजल सप्लाई शुरू करा दी जाएगी।
000
कर्मचारी कॉलोनी में तो पेयजल सप्लाई कभी भी ठीक नहीं रही। पहले बूंद-बूंद पानी मिलता था, अब वह भी नहीं मिल रहा है।
पंकज कुमार, कर्मचारी कॉलोनी
000
वाटरपंप अकसर ठप हो जाता है। सुबह होते ही हैंडपंपों पर लाइन लगानी पड़ती है। पानी के लिए सुबह से शाम तक भागमभाग करनी पड़ती है।
छोटेलाल, कर्मचारी कालोनी
000
नगर पालिका मूलभूत सुविधाएं तक मुहैया नहीं करा पा रही है। पानी की सप्लाई न होने से पूरी दिनचर्या ही अस्त व्यस्त हो जाती है। खासकर कामकाजी पुरुषों व महिलाओं को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।
अतहर खान, आवास विकास कालोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed