{"_id":"695bff167dfb2927000788fe","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-151294-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नगर पंचायत पकड़िया में एमआरएफ सेंटर का निर्माण ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नगर पंचायत पकड़िया में एमआरएफ सेंटर का निर्माण ठप
Mon, 05 Jan 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
नौगवां पकड़िया में अधूरा एमआरएफ सेंटर। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। नगर पंचायत नौगवां पकड़िया में लगभग नौ माह से एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर निर्माण का कार्य ठप पड़ा है। 33 लाख की लागत से बनने वाले सेंटर में क्षेत्र के गीले और सूखा कूड़ा निस्तारण की योजना बनाई थी लेकिन नगर पंचायत स्तर से उदासीनता के चलते नौ माह बाद भी कार्य अधूरा पड़ा है और मशीनरी भी नहीं मिली हैं। ऐसे में क्षेत्र के वार्डों से निकलने वाला गीला और सूखा कूड़ा इधर-उधर फेंका जा रहा है।
नगर पंचायत नौगवां पकड़िया में दो साल बाद भी अब कूड़ा निस्तारण को लेकर बुनियादी सुविधाएं शुरू नहीं हो पाईं। वर्ष 2024 में जमीन आवंटन के बाद नगर पंचायत क्षेत्र में 33 लाख रुपये से एमआरएफ सेंटर का भवन बनाया जाना था जिसका निर्माण कार्य शुरू होने के बाद कुछ लोगों ने जमीन को अपना बताया। इस पर पूर्व एडीएम न्यायिक ने कार्य भी रुकवा दिया। हालांकि जांच पूरी होने के बाद कार्य पूरा किया जाना था लेकिन बीते नौ माह से एमआरएफ सेंटर के नाम पर बाउंड्री और टिनशेड ही पड़ पाया है। ऐसे में अभी सेंटर पर कूड़ा निस्तारण के लिए लगाई जाने वाले मशीनरी की भी कोई जानकारी नहीं है। नगर पंचायत बनने के दो साल बाद भी कूड़ा निस्तारण को लेकर नहीं मिल पा रही सुविधा के चलते रोजाना टनों से कूड़ा इधर-उधर फेंका जा रहा है।
एमआरएफ सेंटर अभी निर्माणाधीन है। मशीनों की खरीद होनी है, इसकी प्रक्रिया चल रही है। मशीनें आते ही एमआरएफ सेंटर का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। - हरिपाल गंगवार, ईओ, नगर पंचायत नौगवां पकड़िया