फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: घरों में नहीं टपक रही बूंद, सड़क पर हो रही पानी की बर्बादी

Mon, 29 Sep 2025 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 29 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
तखान पंप हाउस से निकलकर सड़क पर बहता पानी। संवाद
पीलीभीत। शहर में कई स्थानों पर पेयजल आपूर्ति में लीकेज से सड़कें पानी से लबालब हो रही हैं। दूसरी ओर कुछ मोहल्लों में घरों की टंकियां सूखी हैं। नगर पालिका के जलकल विभाग के जिम्मेदार कागजों में पानी दौड़ा रहे हैं। लीकेज सुधार पर शिकायतों के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जगह-जगह लीकेज से सड़कें भी खराब हो रही हैं। गड्ढे बढ़ रहे हैं और कीचड़ की समस्या भी हो रही है।
विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र में 18 पंप हाउस से शहर के घरों में जलापूर्ति की व्यवस्था है। अधिकतर पंप हाउस और शहर में जलापूर्ति के लिए डाली गई पाइपलाइन काफी पुरानी होने के चलते आए दिन खराब हो जाती है। ऊर्जा निगम की ओर से कराए जा रहे काम की वजह से आए दिन पाइपलाइन क्षतिग्रस्त भी हो रही है। पानी सड़कों पर बहता रहता है। शहर के दूधिया मंदिर रोड पर सड़क के किनारे पाइप लाइन फट गई। दो दिन बाद काम शुरू हुआ लेकिन बिना कार्य दुरुस्त करे ही गड्ढा भर दिया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सुनगढ़ी में भी पाइप लाइन लीकेज से गली में पानी बह रहा है। लीकेज दुरुस्त करने का दावा तो किया गया लेकिन पानी अब तक बह रहा है। गड्ढे में मिट्टी भर कर छोड़ दी गई। इससे गली में कीचड़ हो गया है। मोहल्ला खकरा में नालियों की पाइप लाइन फटने से मंदिर और गलियों के मकान में पानी नहीं आ रहा है। लोगों ने शिकायत की। जलकल विभाग ने अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाबियान की सड़क पर 10 दिन से बह रहा पानी
मोहल्ला पंजाबियान में ऊर्जा निगम के काम के समय पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। आपूर्ति चालू होते ही पानी सड़क पर बहने लगता है। 10 दिन बीतने के बाद भी नगरपालिका ने लीकेज की समस्या का समाधान नहीं कराया। शिकायत पर भी ध्यान नहीं दिया। लीकेज की वजह से घरों में पहुंचने वाले पानी की धार धीमी हो गई है।

पंप हाउस के बाहर ही सालों से लीकेज
शहर के मोहल्ला तखान में गुरुद्वारा नलकूप-41 सालों से संचालित हो रहा है। यहां सैकड़ों घरों में जलापूर्ति करता है। सालों से पंप हाउस की मोटर चालू होने से पानी निकलता है। उसकी गली में पाइप लाइन फटी है। पानी सड़क पर बहता रहता है। रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद होता है। जलकल के जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
बुजकसावान में पांच साल से घरों की टंकी सूखी
शहर के मोहल्ला बुजकसावान में हनुमान मंदिर के पीछे नाले वाली गली में लगभग चार से पांच साल पहले खुदाई कर पाइप लाइन डाली गई। तब से अब तक गली की टंकियों में पानी नहीं आया। लोग अपने घरों में नल लगवाकर काम चला रहे हैं। कई बार शिकायत की लेकिन जिम्मेदार संज्ञान लेने को तैयार ही नहीं हैं।
पुरानी हो गई मशीनरी, अनदेखी कर रहे जिम्मेदार
नगर पालिका क्षेत्र में 17 से 18 पंप हाउस दशकों से संचालित हो रहे हैं। इसकी मशीनरी अब काफी पुरानी हो गई है लेकिन नगर पालिका व जलकल विभाग के जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। यह आए दिन जलापूर्ति बाधा का कारण बनता है।



गलियों में कई जगह पानी की टंकियां फटी हुई हैं। इससे मंदिर और गली के कुछ मकानों में पानी नहीं आता।- गोविंद, खकरा

पांच साल पहले पाइप लाइन डाली गई लेकिन तब से मोहल्ले में पानी नहीं आया। काफी पेरशानी होती है।- चांद बाबू, बुजकसावान

घर में पानी के लिए नल लगा रखा है। टंकी से कभी पानी नहीं आता।- राजदा, बुजकसावान
मोहल्ला बुजकसावान में जो भी जलापूर्ति की समस्या आ रही है। उसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। निरीक्षण भी किया गया है जहां भी पानी लीकेज की समस्या है, उसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।- संजीव कुमार, अधिशासी अधिकारी। नगर पालिका परिषद

तखान पंप हाउस से निकलकर सड़क पर बहता पानी। संवाद

तखान पंप हाउस से निकलकर सड़क पर बहता पानी। संवाद

तखान पंप हाउस से निकलकर सड़क पर बहता पानी। संवाद

तखान पंप हाउस से निकलकर सड़क पर बहता पानी। संवाद

तखान पंप हाउस से निकलकर सड़क पर बहता पानी। संवाद

तखान पंप हाउस से निकलकर सड़क पर बहता पानी। संवाद

तखान पंप हाउस से निकलकर सड़क पर बहता पानी। संवाद

तखान पंप हाउस से निकलकर सड़क पर बहता पानी। संवाद

तखान पंप हाउस से निकलकर सड़क पर बहता पानी। संवाद

तखान पंप हाउस से निकलकर सड़क पर बहता पानी। संवाद

तखान पंप हाउस से निकलकर सड़क पर बहता पानी। संवाद

तखान पंप हाउस से निकलकर सड़क पर बहता पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed