फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: नोमैंस लैंड क्षेत्र में भूमि पर अवैध कब्जे सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती

Tue, 18 Nov 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 18 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
माधोटांडा। भारत-नेपाल सीमा पर नोमैंस लैंड क्षेत्र में कब्जे का मामला फिर सामने आया है। सीमा पिलर संख्या 27 से 30 तक दो दिन पूर्व की गई संयुक्त जांच में दोबारा अवैध कब्जे पाए जाने के बाद राजस्व और एसएसबी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कब्जेदारों के खजुरिया और टाटरगंज क्षेत्र से होने के संकेत मिल रहे हैं, इससे आर्थिक गतिविधियों की आड़ में अवैध कामकाज की आशंका भी गहरा गई है। यही वजह रही कि एसएसबी को मामले में हस्ताक्षेप करना पड़ा।
विज्ञापन

जनपद की सीमाएं नेपाल से सटी होने के कारण अक्सर नोमैंस लैंड में कब्जे का मुद्दा विवादों में रहता है। कलीनगर और पूरनपुर तहसील क्षेत्रों के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय सीमा पिलर संख्या 17 से 30 तक का इलाका आता है, जबकि कलीनगर तहसील क्षेत्र में पिलर संख्या 27 से 30 तक लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। पूर्व में भी जब यह विवाद गर्माया था, तब राजस्व और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने सर्वे कर कब्जे हटाए थे। नेपाल पक्ष की ओर से लगातार आपत्तियां उठाई जाती रही हैं। यहां तक कि बीते माह में विवादित क्षेत्र में खेती करने के आरोप में नेपाल पुलिस दो ग्रामीणों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसके बाद भी सीमा पर विवादपूर्ण स्थिति पूरी तरह समाप्त नहीं हो सकी। हाल ही में एसएसबी ने भारत सरकार को पत्राचार कर हालात से अवगत कराया। इसके बाद उच्च स्तर से आदेश जारी हुए तो प्रशासन हरकत में आ गया। बीते रविवार को एसडीएम महिपाल सिंह ने राजस्व टीम और एसएसबी के साथ सीमा पिलर संख्या 28 से 30 तक मौके पर जांच की। जांच में पाया गया कि नोमैंस लैंड क्षेत्र में दोबारा खेत बनाकर कब्जा किया है। सोमवार को राजस्व लेखपाल और एसएसबी के सहायक कमांडेंट की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज की। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि यह जमीन पहले भी अतिक्रमण मुक्त कराई गई थी, लेकिन आरोपियों ने फिर से कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

दिलचस्प यह कि नामजद किए गए व्यक्तियों के पते को रिपोर्ट में अज्ञात दर्शाया गया है। अफसरों के अनुसार, प्राथमिक जांच में संकेत मिले हैं कि खजुरिया और टाटरगंज क्षेत्र के कुछ किसान नोमैंस लैंड में खेती कर रहे थे। मामले की गहन जांच की जा रही है। दूरदराज के लोगों की ओर से सीमा के अत्यंत संवेदनशील इलाके में खेती करना सुरक्षा दृष्टि से भी गंभीर चूक है। आर्थिक गतिविधियों की आड़ में अवैध कामकाज की आशंकाओं से इन्कार नहीं किया जा सकता। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। क्षेत्रीय पुलिस को भी सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed