{"_id":"694987fe3e0ddee7950fe9df","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-150328-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नीति आयोग की टीम ने पंचायत के विकास कार्याें की हकीकत परखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नीति आयोग की टीम ने पंचायत के विकास कार्याें की हकीकत परखी
Mon, 22 Dec 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर ब्लॉक में मौजूद निति आयोग की टीम। स्रोत विभाग।
पीलीभीत। नीति आयोग की 12 सदस्यीय टीम ने पूरनपुर ब्लॉक के दो गांवों में पहुंचकर वहां हुए विकास कार्याें की हकीकत को परखा। टीम ने शिक्षा स्वास्थ्य, पोषण और विकास कार्याें का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना।
निरीक्षण कार्य को प्रभावी बनाने के लिए 12 सदस्यों की टीम को दो समूहों छह-छह सदस्य में विभाजित किया। टीम का नेतृत्व शोध अधिकारी डाॅ. राजेश बाबू और डाॅ. शांतनु ने किया। टीम ने आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक विद्यालयों और उप-स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचकर वहां मौजूद संसाधनों और दी जा रही सेवाओं की बारीकी से जांच की। इसके साथ ही ग्रामीणों से वार्ता कर वहां हुए कार्याें की जानकारी की। डाॅ. राजेश बाबू और डाॅ. शांतनु ने इस बात पर जोर दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे। टीम ने विकास के निर्धारित पैरामीटर्स पर चर्चा करते हुए भविष्य में और सुधार की बात कही। इसके बाद ब्लॉक मुख्यालय पर समीक्षा बैठक कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं। बैठक में सरकार की कई योजनाओं के प्रभावी संचालन पर चर्चा हुई।