फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: बरखेड़ा कस्बे से बरेली के लिए बस संचालन नहीं

Mon, 29 Sep 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 29 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पीलीभीत रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। फाइल फोटो
पीलीभीत। बरखेड़ा कस्बे से बरेली के लिए सीधी बस सेवा नहीं होने से यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यात्री पीलीभीत से बीसलपुर पहुंचकर बरेली की यात्रा करने के लिए मजूबर हैं। इससे यात्रियों को समय और रुपये दोनों का नुकसान हो रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत व्यापारी वर्ग को होती है।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो से करीब 94 बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें सबसे अधिक दिल्ली मार्ग पर बसें संचालित हैं। स्थानीय मार्ग पर समस्याएं हावी हैं। बरखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र से करीब सौ से अधिक गांव जुड़े हैं। इसमें करीब दो लाख की आबादी है। बरखेड़ा कस्बा होने के चलते यहां दुकानें भी है। यहां के व्यापारी और क्षेत्रीय लोग अधिकांश कार्याें से बरेली जाते हैं लेकिन बरेली के लिए सीधी बस सेवा न होने से यहां के यात्री बीसलपुर, पीलीभीत पहुंचकर यह सफर तय कर रहे हैं। नवाबगंज होकर क्षेत्रीय लोगों को यह दूरी काफी आसान है। इसके बाद भी अफसर इस मार्ग पर बस संचालन को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


दिल्ली जाने के लिए रात के समय संचालित हो रहीं बसें
अफसरों ने इस मार्ग पर दिन के समय बरेली के लिए एक भी बस का संचालन नहीं किया है। वहीं रात के समय दिल्ली जाने वाले मार्ग के लिए यहां से दो बसें संचालित की हैं। इससे दिल्ली जाने वाले लोग लाभान्वित हो रहे हैं। क्षेत्रीय जनता को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोग दिन में बस संचालन की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार के सिलसिले में हर सप्ताह बरेली आना-जाना होता है। बस संचालन नहीं होने से काफी परेशानी है। बरेली के बस संचालन को लेकर अफसरों को ध्यान देने की जरूरत है।- सुधीर सक्सेना, व्यापारी।
बरेली जाने के लिए रोडवेज बस का संचालन नहीं है। इस मार्ग पर डग्गामार वाहन हावी हैं। क्षेत्रीय लोग इन डग्गामार वाहनों के सहारे ही बरेली की यात्रा कर रहे हैं जो जोखिम भरा है।- ऋतिक भारद्वाज।

स्थानीय मार्गों पर बस संचालन को लेकर लगातार सर्वे कराया जा रहा है। अगर इस मार्ग पर बस का संचालन नहीं है, तो यहां जल्द बस संचालन शुरू कराया जाएगा।- पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम

पीलीभीत रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। फाइल फोटो

पीलीभीत रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। फाइल फोटो

पीलीभीत रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। फाइल फोटो

पीलीभीत रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed