फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: लालपुल के पास सड़क पर आया बाघ, सफारी वाहनों की लगी लंबी कतार

Sun, 16 Nov 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 16 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
माधोटांडा। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में रविवार को पर्यटकों की भीड़ के बीच एक बाघ के सड़क पर आ जाने से अफरातफरी की स्थिति बन गई। शाम की शिफ्ट समाप्त होने के बाद जब जंगल सफारी के वाहन चूका बीच से होकर लालपुल की ओर बढ़ रहे थे, तभी अचानक एक बाघ मुख्य मार्ग पर आ गया। इससे सफारी वाहनों की लंबी कतार लग गई और मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी के चलते पीटीआर में पर्यटकों की सुबह से ही भीड़ उमड़ी। महोफ गेट नंबर एक के अलावा मुस्तफाबाद और बराही गेट से सैलानियों ने वाहन बुक कराने के बाद जंगल सफारी का आनंद लिया। सुबह की अपेक्षा शाम की शिफ्ट में सैलानियों की संख्या अधिक रही। मुस्तफाबाद में पार्किंग स्थल फुल हो गया। अधिकतर जंगल सफारी वाहन भी बुक हो गए। कोई अपने परिवार तो कोई दोस्तों के साथ घूमने पहुंचा।
विज्ञापन

इधर जंगल सफारी का समय पूरा होने के बाद अधिकतर वाहन चूका बीच से सैलानियों को लेकर मुस्तफाबाद स्थित बुकिंग स्थल लौट रहे थे। इस दौरान वाहन जैसे ही चूका गेट से निकलकर लालपुल पर पहुंचे। अचानक एक बाघ जंगल से निकलकर मार्ग पर आ गया। इससे वाहनों की पहिये थम गए। सैलानी बाघ के दीदार करने लगे। इस दौरान जंगल सफारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाघ देखने की होड़ में मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। मार्ग संकरा होने के कारण पीछे आ रहे वाहन भी फंस गए और आम राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। सूचना पर वन विभाग की टीम सक्रिय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि सफारी चालकों को एहतियात बरतने और निर्धारित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा क्षेत्र में निगरानी के लिए टीम को भी जरूरी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed