{"_id":"68cc473d8be2b738640651b0","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-144174-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विभागीय लापरवाही से गलत दर्ज हुए दो हजार से अधिक बैनामे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विभागीय लापरवाही से गलत दर्ज हुए दो हजार से अधिक बैनामे
Thu, 18 Sep 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। अफसरों की लापरवाही के चलते दो हजार से अधिक बैनामों में गलत तरह से फीडिंग कर दी गई। शासन स्तर पर हुई समीक्षा के दौरान मामला पकड़ में आया। अब-तक विभागीय अफसर पूरे मामले से अंजान थे। अब वर्ष 2021 से अब-तक हुई बैनामे की त्रुटियां सामने आने की बात कह रहे हैं।
कार्यालय उपनिबंधक कार्यालय में भूमि खरीदने, बेचने के नाम पर रजिस्टरी कार्यालय में लापरवाही बरती जा रही है। यहां लोगों को आयकर से बचाने के लिए स्टांप व अन्य दस्तावेजों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विभागीय दस्तावेजों के मुताबिक वर्ष 2021 से अब-तक 2393 बैनामों में त्रुटियां पाई गईं। इसके बाद अफसरों की लापरवाही से इसे फीडिंग कर दिया गया। अफसर अब-तक इस पूरे मामले से अनजान रहे। शासन से हुई समीक्षा के दौरान हुए खुलासे में पूरे मामले की जानकारी हो सकी।
40 कॉलमों में भरा जाता है बैनामे का विवरण : विभागीय अफसरों के मुताबिक बैनामे कराने के वाले का विवरण 40 कॉलमों में भरा जाता है। यह सब हिंदी में भरा जाता है। इनकम टैक्स के लिए सीए की ओर से की जाने वाली फीडिंग अंग्रेजी माध्यम से होती है। इनकम टैक्स में पैन कार्ड की जरूरत होती है। शासन स्तर से पकड़े गए खेल में भी स्पष्ट हुआ है कि पैन कार्ड संबंधी ज्यादा त्रुटियां हुई हैं। टैक्स चोरी की ओर भी संबंधित अफसरों की ओर इशारा उठ रहा है।