Pilibhit News: युवती ने युवक को बुलाया घर, पड़ोसी महिलाओं ने मचा दिया शोर, फंस गया मुश्किल में
पीलीभीत में एक युवक को युवती के बुलावे पर उसकी रिश्तेदारी में जाना भारी पड़ गया। पड़ोसी महिलाओं ने अनजान युवक घर में घुसने का शोर मचा दिया। इस पर ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र की सुल्तानपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में युवती से मिलने उसके घर में घुसे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। दोनों पक्षों में इसको लेकर पंचायत हुई। जिसके बाद युवती पक्ष ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक-युवती में प्रेम प्रसंग है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
घटना बुधवार को सुल्तानपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की है। एक युवती गांव में रिश्तेदारी में आई थी। युवक की भी इसी गांव में रिश्तेदारी है। युवती के रिश्तेदारी में आने की जानकारी पर युवक भी अपनी रिश्तेदारी में आ गया। घर में रिश्तेदारों के न होने पर युवती ने इसकी जानकारी युवक को मोबाइल पर देकर घर में बुला लिया। समीप की कुछ महिलाओं ने अनजान युवक के घर में घुसने की जानकारी आसपास की महिलाओं को दी।
ये भी पढ़ें- UP: साली ने बनाया पेट दर्द का बहाना, जीजा ने किया दवा दिलाने का ड्रामा, फिर रात में हुआ कुछ ऐसा घरवाले परेशान
कुछ ही देर में महिलाओं की भीड़ लग गई। इस गांव के लोग भी एकत्र हो गए। शोर-शराबा पर लोगों ने युवक को घर से पकड़कर पूछताछ के बाद पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद युवक और युवती पक्ष के रिश्तेदारों में घंटों पंचायत हुई। सुल्तानपुर पुलिस चौकी इंचार्ज आयुष कुमार ने बताया कि पंचायत के बाद युवती पक्ष के लोगों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया है।