फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People are troubled by power cuts throughout the day

Pilibhit News: दिन भर हुई कटौती से लोग परेशान

Sat, 21 Sep 2024 06:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 06:36 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by power cuts throughout the day
पीलीभीत। शुक्रवार की रात लोगों को कटौती से कुछ राहत मिली तो शनिवार को सुबह से शाम तक हुई कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे। सूचना पर दिनभर ऊर्जा निगम की टीमें यहां से वहां फाॅल्ट सही करने के लिए भागती रहीं।
विज्ञापन

शहर में बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही है। कभी मरम्मत कार्य के नाम पर, तो कभी फाॅल्ट के नाम पर बिजली कटौती होने से उपभोक्ताओं को सही से बिजली नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार की रात जहां लोगों को कटौती से कुछ राहत मिली, तो शनिवार को शहर में सुबह से हुई कटौती से परेशानी हुई।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, तुलाराम, नई बस्ती, बल्लभनगर, सुरभि कॉलोनी, निरंजन कुंज, रामवाटिका, अवध नगर, खकरा, पंजाबियान, अशरफ खां, आवास विकास, मंडी समिति, स्टेशन रोड सहित कई मोहल्लों में बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि शहर में कुछ जगह मरम्मत कार्य चल रहा है। इसके चलते कुछ देर के लिए शटडाउन लिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed