फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   penting

मंडलायुक्त ने किया माई सिटी अभियान का प्रारंभ

Thu, 13 Feb 2020 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
penting
पीलीभीत। मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद ने लोक निर्माण विभाग की बाउंड्रीवाल पर ‘पेंट माई सिटी’ अभियान का उद्घाटन किया। उन्होंने जनपद को बांसुरी के नाम से विश्व में पहचान दिलाने के लिए बांसुरी चौक चौराहा स्थापित करने और उस पर बांसुरी का आईकन लगाकर बांसुरी नगरी के नाम से स्थापित करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘एक जनपद एक उत्पाद’ योजना के अंतर्गत बांसुरी को शामिल किया गया है। इसलिए इसकी पहचान और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। आगामी वर्ष में बांसुरी के लिए बांस का उत्पादन बढ़ाने के लिए अच्छी प्रजातियों के पौध लगाए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सरकारी भवनों व दीवारों पर बांसुरी की पेंटिंग के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ भारत मिशन, जल संरक्षण को भी अंकित किया जाए। ताकि लोगों में जागरूकता हो। इस मौके पर डीएम वैभव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त अतुल सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) देवेंद्र प्रताप मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed