फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Peaceful voting in two Gram Panchayats of Bisalpur and Puranpur

Pilibhit News: बीसलपुर और पूरनपुर की दो ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्वक मतदान

Wed, 07 Aug 2024 04:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Peaceful voting in two Gram Panchayats of Bisalpur and Puranpur
पीलीभीत। विभिन्न कारणों से बीसलपुर और पूरनपुर की दो ग्राम पंचायतों में रिक्त हुए प्रधानों के रिक्त पदों पर मंगलवार को शांतिपूर्ण मतदान हुआ। मतदान के बाद मतपेटियों को ब्लाॅक कार्यालयों में बने स्ट्रांग रूम में रख दिया गया। मतगणना बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से होगी।
विज्ञापन



त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में शेरपुरकलां में प्रधान पद के लिए चुनाव में चार, क्षेत्र पंचायत चुनाव में वार्ड 190 में दो और वार्ड 202 में तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मंगलवार को मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से हुई। इसी प्रकार बीसलपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पहाड़गंज में भी शांतिपूर्वक मतदान हुआ।
विज्ञापन

बिलसंडा थाना प्रभारी रंजीत सिंह, करेली थाना प्रभारी प्रकाश सिंह, सीओ प्रतीक दहिया और तहसीलदार करम सिंह मौजूद रहे। प्रधान पद के एक प्रत्याशी के प्रतिनिधि ने सुरक्षा व्यवस्था लचर होने की फोन पर एसपी अविनाश पांडेय से शिकायत की। जिस पर एसपी के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
बाहर नौकरी कर रहे मतदाताओं ने भी किया मतदान
प्रधान पद के चुनाव में चूंकि एक-एक वोट का महत्व होता है, इसलिए प्रत्याशियों ने बाहर रह रहे अपने पक्ष के लोगों को एक दिन पहले ही बुला लिया था। ये लोग जयपुर, अहमदाबाद, दिल्ली, कश्मीर, नेपाल, नौगढ़, बरेली, और शाहजहांपुर आदि शहरों से आए थे। सभी ने वोट डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed