फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Peace Party demanded the alcohol concentration

पीस पार्टी ने शराब बंदी की मांग उठाई

Tue, 31 May 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत। Updated Tue, 31 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
 Peace Party demanded the alcohol concentration
शराब बंदी - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा
विज्ञापन

पीस पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर प्रदेश में पूरी तरह शराब बंदी लागू करने की मांग की। इस बाबत राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।

पीस पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ. आजम मीर खां के नेतृत्व में सोमवार को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि देश का संविधान नागरिकों के उत्थान एवं विकास के साथ सामाजिक बुराइयों को जड़ से समाप्त करने पर बल देता है। प्रदेश में शराब बेचना, पीना और पिलाना बुराई का रूप ले चुका है। प्रदेश में शराब का प्रयोग करने वालों की संख्या कुल आबादी का 80 प्रतिशत है। शराब से घर के घर तबाह हो रहे हैं। देश के कई प्रांतों में पूरी तरह से शराबबंदी लागू है। ज्ञापन में प्रदेश की 80 फीसदी जनसंख्या को स्वस्थ रखने और बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में आसिफ खां, वाहिद मलिक, ताजुद्दीन, जाहिद मलिक, मोहम्मद बेग, शराफत अंसारी, आफाक मलिक, जमाल खां, हाफिज शरीफ अंसारी, लियाकत अली, मुन्ने खां, सलीम मंसूरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed