{"_id":"752a5bc3be23ebecb725d0eac0bcfb73","slug":"pd-shot-in-housing-circuit-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडी के आवास में शॉट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडी के आवास में शॉट सर्किट से लगी आग
Pilibhit
Updated Mon, 27 Jul 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आफीसर कॉलोनी में परियोजना निदेशक के आवास में शॉट सर्किट से आग लग गई। इससे घर में लगा एसी, टीवी, फ्रिज सहित काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग की घटना से आफीसर कॉलोनी में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग पीडी के आवास पर पहुंच गए।
विज्ञापन
जिला ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक (पीडी) आरबी भास्कर को कलेक्ट्रेट के निकट स्थित आफीसर कॉलोनी में आवास है। सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे उनकी अनुपस्थिति में घर में शॉट सर्किट से आग लग गई। कमरे से धुआं निकलता देख कर्मचारियों ने इसकी सूचना पड़ोसियों और फायर ब्रिगेड को दी साथ ही बिजली घर फोन सप्लाई बंद कराई गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंची इस बीच लोगों ने उनके कमरे का ताला तोड़ दिया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्त कर आग पर काबू पाया। इस आग से पीडी के आवास में लगा एसी, टीवी, फ्रिज, कूलर, बिस्तर आदि जलकर नष्ट हो गया। तार व इलेक्ट्रानिक सामान जलने से कमरे में काफी धुआं भर गया और पूरा कमरा काला हो गया। अधिक धुएं के कारण कमरे में घुसना भी मुश्किल हो रहा है। काफी देर में लोगों ने कमरे में पहुंचकर जले सामान को बाहर निकाला।
विज्ञापन