{"_id":"5e1db9378ebc3e87b402fc35","slug":"pawer-pilibhit-news-bly391914190","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल कॉलोनी से चोरों ने काट लिए तार, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल कॉलोनी से चोरों ने काट लिए तार, बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझोला। सालों से बंद पड़ी चीनी मिल मझोला की कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारियों की मुश्किलें कम नहीं हो पा रही हैं। जैसे-तैसे कुछ घंटे की बिजली सप्लाई हो रही थी। अब चोर 50 मीटर तार काटकर चोरी कर ले गए। श्रमिक नेता ने विधायक से इसकी शिकायत की। उसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। हालांकि तहरीर न मिलने के कारण अब भी कार्रवाई नहीं हो सकी है। कॉलोनी के 50 से अधिक परिवार बिजली संकट से जूझने को मजबूर हो गए हैं।
चीनी मिल को बंद हुए एक दशक बीत चुके हैं। इसको दोबारा चालू कराने के लिए लगातार मांग चल रही है। बीते दिनों मिल के अधिकारियों ने कॉलोनी के मकानों में बिजली-पानी की सप्लाई बंद कर दी थी। बीते साल इसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। इसके बाद पानी की सप्लाई तो शुरू नहीं हुई, लेकिन बिजली सप्लाई मिल अधिकारियों ने सुचारु कराई। रविवार को बिजली के 50 मीटर तार चोरों ने काटकर चोरी कर लिए। इसको लेकर कई मकानों की बिजली गुल हो गई। मिल अधिकारियों के संज्ञान न लेने पर श्रमिक नेता सत्यप्रकाश शुक्ला ने विधायक संजय सिंह गंगवार से शिकायत की। विधायक ने पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सोमवार को न्यूरिया थाने से पुलिसकर्मी मौका मुआयना करने पहुंचे। उधर, बिजली के सुधार को लेकर भी कोई प्रयास नहीं हो सका है। चौकी इंचार्ज घनश्याम बहादुर ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं।