फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Paved construction in front of shops broken by JCB

Pilibhit News: जेसीबी से तोड़ा गया दुकानों के आगे का पक्का निर्माण

Wed, 09 Aug 2023 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 09 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Paved construction in front of shops broken by JCB
बीसलपुर में जेसीबी से हटाया जा रहा अतिक्रमण । संवाद
बीसलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को चौड़ीकरण की जद में आ रहीं दुकानों के आगे का पक्का निर्माण जेसीबी से तोड़ दिया। टीम ने कहा कि बुधवार सुबह 10 बजे से दुकानों को भी तोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

खुदागंज से बीसलपुर होते हुए पीलीभीत जाने हाईवे के चौड़ीकरण की जद में नगर के बरेली रोड और पीलीभीत रोड की लगभग 200 दुकानों का काफी हिस्सा आ रहा है। एनएचएआई ने काफी समय पहले चिह्नीकरण करने के बाद इन दुकानदारों को दुकानें खाली करने का नोटिस दिया था, लेकिन दुकानें खाली नहीं की गईं।
विज्ञापन

इस पर प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को बस स्टैंड चौराहे से पंजाबी कॉलोनी तक चौड़ीकरण की जद में आ रहीं दुकानों के आगे किया गया पक्का निर्माण जेसीबी से तोड़ दिया। कुछ दुकानदारों ने खुद अतिक्रमण हटा लिया। इस दौरान दुकानदारों की टीम से नोकझोंक भी हुई, लेकिन टीम ने कार्रवाई जारी रखी। दुकानदारों को बुधवार सुबह 10 बजे तक दुकानों का चिह्नित हिस्सा खाली करने को कहा गया है। इसके बाद उसे ध्वस्त कर दिया जाएगा। इस दौरान एसडीएम सचिन राजपूत पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।

बीसलपुर में जेसीबी से हटाया जा रहा अतिक्रमण । संवाद

बीसलपुर में जेसीबी से हटाया जा रहा अतिक्रमण । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed