फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Patients created ruckus at CHC due to absence of female doctor

Pilibhit News: महिला डॉक्टर के न आने से सीएचसी पर मरीजों ने किया हंगामा

Sat, 22 Jul 2023 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 22 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Patients created ruckus at CHC due to absence of female doctor
बीसलपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बंद पड़ा महिला चिकित्सा अधिकारी कक्ष । संवाद
बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात महिला डॉक्टर के शुक्रवार को न आने की वजह से महिला रोगियों को इलाज के लिए भटकना पड़ा। इसे लेकर उन्होंने सीएचसी पर हंगामा भी किया। घंटों इंतजार के बाद भी डॉक्टर नहीं आईं तो महिला रोगी निराश होकर लौट गईं।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी में शुक्रवार को डॉ. सविता विद्यार्थी की ड्यूटी थी, लेकिन रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंंद्र खांडेपुर में लगे जन आरोग्य मेले में ड्यूटी करने की वजह से उन्होंने शुक्रवार को आकस्मिक अवकाश ले लिया। उनके अचानक अवकाश लेने से सीएचसी पर महिला चिकित्साधिकारी कक्ष का ताला ही नहीं खुला। इससे महिला मरीज घंटों भटकने के बाद मायूस होकर लौट गईं। महिला मरीजों ने इसे लेकर हंगामा भी किया।
विज्ञापन

इस बाबत सीएचसी प्रभारी डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि महिला डॉक्टर की ओपीडी में ड्यूटी पहले से ही निश्चित होती है। शुक्रवार को डॉ. सविता विद्यार्थी की ड्यूटी थी, लेकिन उन्होंने अचानक अवकाश ले लिया। इस वजह से महिला चिकित्साधिकारी कक्ष बंद रहा। महिला रोगियों को उन्होंने खुद देखा और उन्हें दवा दी। किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed