फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Patients are worried about medicines and test reports

Pilibhit News: दवा और जांच रिपोर्ट के लिए मरीज परेशान

Tue, 05 Nov 2024 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Patients are worried about medicines and test reports
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में पर्चा बनवाने के लिए लगी लोगों की लाइन।संवाद
पीलीभीत। मेेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जांच रिपोर्ट और दवा के लिए कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। डॉक्टर परामर्श के साथ मरीजों को जांच कराने की सलाह देते हैं। मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए अगले दिन फिर अस्पताल आना पड़ता है। त्योहार के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज से संबद्ध होने के बाद से लगातार बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे है, लेकिन व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। पांच दिन के बाद जिला अस्पताल में ओपीडी सुचारू हुई, तो मरीजों की भीड़ जुटी।
विज्ञापन

सोमवार को करीब 1500 मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। दवा, पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सक कक्ष तक मरीजों की कतार नजर आई। मरीजों का आरोप था कि चिकित्सक उन्हें कम समय देख रहे हैं। एक्स-रे, खून, अल्ट्रासाउंड आदि सभी जांचें तो लिखी जा रही हैं, लेकिन रिपोर्ट अगले दिन मिलती है। ऐसे में दो दिन चक्कर लगाने पड़ते हैं और घंटों कतार में लगना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कान में काफी दिनों से दिक्कत है, दवा लेने आया था, लेकिन अस्पताल में नहीं होने पर बाहर से लेना पड़ा।
- इरशाद
-
पैरों में पिछले काफी दिनों से दिक्कत है। दीपावली से पहले करीब तीन बार व सोमवार को दवा लेने पहुंचा, लेकिन जांच को लेकर चक्कर लगाना पड़े।
- बबलू।
-
दीपावली से पहले दवा लेने आया था। तब एक्स-रे कराया गया। रिपोर्ट मिल नहीं मिली तो सोमवार को आया, तो अगले दिन आने की बात कह दी गई। चक्कर कटवाए जा रहे हैं।
- अशोक कुमार।
-
दवा लेने आई थी। भीड़ अधिक होने की वजह से काफी दिक्कत हुई है। चिकित्सक ने भी एक-दो मिनट देखकर दवा लिख दी। अब दवा लेने के लिए कतार में लगे हुए हैं।
- कोकिला देवी

-
मरीजों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होने दी जा रही है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के क्रम मेें लगातार प्रयास किए जा रहे है। जांच रिपोर्ट भी मरीजों को समय से दी जा रही है। फिर भी अगर कहीं दिक्कत है तो उसे दूर किया जाएगा।

-डॉ. रमाकांत सागर, सीएमएस।

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में पर्चा बनवाने के लिए लगी लोगों की लाइन।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में पर्चा बनवाने के लिए लगी लोगों की लाइन।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में पर्चा बनवाने के लिए लगी लोगों की लाइन।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में पर्चा बनवाने के लिए लगी लोगों की लाइन।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में पर्चा बनवाने के लिए लगी लोगों की लाइन।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में पर्चा बनवाने के लिए लगी लोगों की लाइन।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में पर्चा बनवाने के लिए लगी लोगों की लाइन।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में पर्चा बनवाने के लिए लगी लोगों की लाइन।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में पर्चा बनवाने के लिए लगी लोगों की लाइन।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में पर्चा बनवाने के लिए लगी लोगों की लाइन।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed