फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Passengers wandered in search of buses, illegal vehicles became the support

Pilibhit News: बसों की तलाश में भटके यात्री, डग्गामार वाहन बने सहारा

Wed, 30 Oct 2024 10:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Passengers wandered in search of buses, illegal vehicles became the support
पीलीभीत के असम चौराहे पर पूरनपुर मार्ग पर खड़ी मैजिक।संवाद
पीलीभीत। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा आदि स्थानों से दिवाली मनाने घर आए यात्रियों को लोकल मार्गों पर बसों की तलाश में भटकना पड़ा। इधर से उधर भटकने और घंटों तक इंतजार के बाद भी रोडवेज बस नहीं मिली तो यात्रियों ने डग्गामार वाहनों का सहारा लिया। सवारियों की मजबूरी का फायदा उठाकर डग्गामार वाहन चालकों ने क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर फर्राटा भरा।
विज्ञापन

दीपावली बृहस्पतिवार को है। अलग-अलग प्रांतों में रहकर मेहनत-मजदूरी और व्यवसाय करने वाले जिले के लोग त्योहार मनाने अपने घर लौट रहे हैं। इन यात्रियों की सुविधा के लिए स्थानीय डिपो के अधिकारियों ने विशेष इंतजामों का दावा किया था। मगर बुधवार को शहर के असम चौराहे के हालात बदतर थे। दोपहर करीब 12 बजे पूरनपुर, बीसलपुर और बरेली मार्ग पर यात्रियों की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

पूछने पर बताया कि करीब दो घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बस का पता नहीं। परेशान होकर कुछ यात्रियों ने टेंपो, मैजिक व इको कार का सहारा लिया। वहीं लंबी दूरी के यात्री बस का इंतजार करते रहे। बीसलपुर मार्ग पर एक होटल के सामने लगे फल विक्रेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पिछले चार घंटे से रोडवेज की कोई बस नहीं आई है। कुछ यात्री ट्रक, लोडर आदि में बैठकर यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे से कर रहे इंतजार, अब तक नहीं मिली बस
रुद्रपुर से काम कर वापस आ रहे हैं। रोडवेज बस के लिए काफी देर से भटक रहे हैं, लेकिन कोई भी बस नहीं मिली। अब किसी अन्य वाहन से जाएंगे। - धर्मपाल, रूरिया

घरेलू काम से शहर की बाजार में आया था। काफी देर से चौराहे पर बस का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन बस नहीं मिल रही। अन्य डिपो के बस चालक लंबी दूरी के यात्री ही बैठा रहे हैं। - अभिषेक, जहानाबाद

बरेली जाने के लिए करीब एक घंटे से चौराहे पर बस का इंतजार रहा हूं, लेकिन सवारी नहीं मिल रही है। बस के आने का समय भी नहीं पता लग पा रहा है।- रामपाल, करोड़

परिवार के साथ दीपावली मनाने अपने घर जा रहा हूं। करीब दो घंटा से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बस नहीं मिल सकी। गर्मी में परिवार भी परेशान हो रहा है। - अनमोल, बहराइच

पीलीभीत के असम चौराहे पर पूरनपुर मार्ग पर खड़ी मैजिक।संवाद

पीलीभीत के असम चौराहे पर पूरनपुर मार्ग पर खड़ी मैजिक।संवाद

पीलीभीत के असम चौराहे पर पूरनपुर मार्ग पर खड़ी मैजिक।संवाद

पीलीभीत के असम चौराहे पर पूरनपुर मार्ग पर खड़ी मैजिक।संवाद

पीलीभीत के असम चौराहे पर पूरनपुर मार्ग पर खड़ी मैजिक।संवाद

पीलीभीत के असम चौराहे पर पूरनपुर मार्ग पर खड़ी मैजिक।संवाद

पीलीभीत के असम चौराहे पर पूरनपुर मार्ग पर खड़ी मैजिक।संवाद

पीलीभीत के असम चौराहे पर पूरनपुर मार्ग पर खड़ी मैजिक।संवाद

पीलीभीत के असम चौराहे पर पूरनपुर मार्ग पर खड़ी मैजिक।संवाद

पीलीभीत के असम चौराहे पर पूरनपुर मार्ग पर खड़ी मैजिक।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed