फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Passengers arrived suddenly, the depot sent four buses to Agra

Pilibhit News: अचानक पहुंचे यात्री, डिपो ने आगरा भेजी चार बसें

Mon, 09 Dec 2024 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Passengers arrived suddenly, the depot sent four buses to Agra
पीलीभीत के रोडवेज बस स्टैंड पर मौजूद यात्री।संवाद
पीलीभीत। इक्का-दुक्का सवारियों की आवाजाही वाले पीलीभीत बस अड्डे पर रविवार की दोपहर में अचानक काफी संख्या में यात्री पहुंच गई। यात्रियों ने आगरा जाने वाली बसों के बारे में जानकारी की तो जिम्मेदार कार्यालय से बाहर आ गए। चार बसों में बैठाकर यात्रियों को आगरा रवाना किया।
विज्ञापन

पीलीभीत डिपो से दिल्ली मार्ग पर ही सबसे ज्यादा बसों का संचालन किया जा रहा है। अन्य मार्गों पर इक्का-दुक्का बसें ही संचालित हैं। दोपहर में अचानक काफी संख्या में यात्री बस अड्डे पर पहुंच गए, जबकि अन्य दिनों में अधिकतर यात्री नौगवां चौराहे से ही बस पकड़ते हैं।
विज्ञापन

बंगाली समाज के यह यात्री आगरा जा रहे थे। स्थानीय डिपो से आगरा के लिए महज एक बस का संचालन होता है। यह बस भी सुबह यहां से जाती है। बस न होने से यात्री इधर-एधर भटकने लगे। पता चला तो डिपो के अधिकारियों ने पहले एक बस की व्यवस्था की। बाद में चार बसों से यात्रियों को आगरा भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह सभी लोग इस सीजन में परिवार के साथ बाहर काम करने जाते हैं। संचालन प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सवारियां अधिक आ गईं थी। इसके चलते बसों की संख्या बढ़ानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed