फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Passenger train started for Pilibhit-Shahjahanpur, transportation became easier

Pilibhit News: पीलीभीत-शाहजहांपुर के लिए पैसेंजर ट्रेन चली, आवागमन हुआ आसान

Fri, 13 Jun 2025 10:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Passenger train started for Pilibhit-Shahjahanpur, transportation became easier
पीलीभीत। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के प्रयास से पीलीभीत से शाहजहांपुर आवागमन करने वाले यात्रियों को सस्ते और आसान सफर की सुविधा मिली है। इस रेलखंड पर नई पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलखंड पर ट्रेनों की संख्या कम होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पूर्व में दोपहर के समय संचालित एक्सप्रेस ट्रेन का सभी स्टेशन पर ठहराव न होने से स्थानीय लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा था। इसको लेकर लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री से ट्रेन संचालित कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ऐसे में अब केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने रेल मंत्रालय से समन्वय स्थापित कर नई ट्रेन का संचालन शुरू कराया है। गाड़ी संख्या 55363/55364 दोपहर 12:10 बजे पीलीभीत स्टेशन से चलकर प्रतापपुर, पौटा, भोपतपुर, शेरगंज, बीसलपुर, मिघौना, चक सफौरा, जिंदपुरा, वजीरपुर हॉल्ट, निगोही, ढकिया तिवारी, अरेली, खिरिया खुर्द एवं शहबाजपुर होकर दिन में 2:25 बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन शाहजहांपुर से दिन में 3:15 बजे चलकर 5:35 बजे वापस पीलीभीत पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed