फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Participants canvas Emo sculptured

प्रतिभागियों ने कैनवास पर उकेरी भावनाएं

Sun, 20 Dec 2015 11:39 PM IST
plibhit
plibhit Updated Sun, 20 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Participants canvas Emo sculptured

हॉबीज हैरिटेज सोसायटी के तत्वावधान में हुई फाइन आर्ट प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने कैनवास पर विभिन्न चित्रों के माध्यम से अपनी भावनाओं को उकेरा।

विज्ञापन

शहर के एक बैंक्वेट हॉल में रविवार को हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ भारती सिंह, पीसी मिश्रा, अध्यक्ष रमाकांत शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रभारी जिला जज योगेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखरने का मौका तो देते ही हैं साथ ही उन्हें लक्ष्य तय करने में काफी हद तक मदद करते हैं। प्रतियोगिता की ज्यूरी व प्रख्यात आर्टिस्ट भारती सिंह ने कहा कि फाइन आर्ट के दौरान सबसे पहले कांसेप्ट के विषय में सोचना चाहिए। कांसेप्ट क्लीयर होने के बाद रंगों के समायोजन के विषय में प्रयास करना चाहिए। सोसायटी सदस्य साकेत सक्सेना ने सोसायटी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रतियोगिता में करीब 45 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें जेएमबी की सारिका देवी, इसी कॉलेज की अनु शर्मा व निधि शर्मा, पुष्प इंस्टीट्यूट की पुष्पा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि पुष्प इंस्टीट्यूट की सविता शर्मा, प्रीति राणा, जेएमबी की राधिका द्विवेदी, इकरा कॉलेज की तय्यबा खान व सविता अग्रवाल का प्रदर्शन सराहनीय रहा। संचालन उपाध्यक्ष अमिताभ अग्रिहोत्री व आभार सचिव कलीम अतहर ने जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर भुवनेश सिंह, करुणाशंकर शुक्ला, अजय शम्सा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, वीरेंद्र मिश्रा, प्रदीप अंकुर, डॉ. संध्या तिवारी, क्षितिज सक्सेना, डॉ. गीतिका शुक्ला, रेनू अग्रवाल, अखलाक हसन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed