{"_id":"663b6c62a3a0f563c408d19a","slug":"part-time-instructors-will-be-renewed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-115976-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अंशकालिक अनुदेशकों का होगा नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अंशकालिक अनुदेशकों का होगा नवीनीकरण
विज्ञापन
बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में संविदा पर तैनात अंशकालिक अनुदेशकों का शैक्षिक सत्र 2024- 25 के लिए नवीनीकरण किया जाएगा। साथ ही इसमें 100 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों से अनुदेशकों को अन्य विद्यालयों में भेजा जाएगा। शासन से आए निर्देश के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
उच्च प्राथमिक स्कूलाें में कला, स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा के अनुदेशकों को रखा गया है। यह सभी संविदा पर तैनात हैं। कंप्यूटर शिक्षा के लिए भी अनुदेशकों की तैनाती है। इनकी तैनाती स्कूलों में छात्र संख्या के आधार पर हुई है। हर साल अनुदेशकों का नवीनीकरण किया जाता है, ताकि नए शिक्षा सत्र के लिए उनकी तैनाती हो सके।
शासन ने इस संबंध में अब एक आदेश जारी किया है। कहा गया है कि अंशकालिक अनुदेशकों का नवीनीकरण किया जाए। महानिदेशक शिक्षा की ओर से मिले आदेश के बाद बीएसए ने इसको लेकर सभी बीईओ को निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि शैक्षिक सत्र 2024- 25 के लिए अनुदेशकों का नवीनीकरण किया जाना है। ऐसे मे जरूरी है कि इसके लिए शासन की ओर से जारी किए गए प्रारूप पर 15 जून तक सूचना उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
बीएसए का कहना है कि अनुदेशकों की तैनाती छात्र संख्या के आधार पर होगी और नवीनीकरण में इसे ध्यान में रखा जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि अनुदेशकों के नवीनीकरण के लिए सभी बीईओ को निर्देश जारी किए गए हैं। 15 जून तक रिपोर्ट मांगी गई है।