फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   park

नेहरू पार्क के सौंदर्यीकरण की कवायद शुरू

Fri, 27 Feb 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Fri, 27 Feb 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर रोड स्थित नेहरू ऊर्जा उद्यान का हालत काफी खराब है। रखरखाव न होने पर पार्क जर्जर होता जा रहा है। इसपर डीएम ओएन सिंह ने पार्क के सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश डीएफओ सामाजिक वानिकी आदर्श कुमार को दिए थे। इसके बाद डीएफओ ने पार्क के सौंदर्यीकरण की योजना तैयार कर धनराशि की मांग की थी, लेकिन भेजी गई रिपोर्ट में पार्क में कराए जाने वाले काम और उन पर आने वाली खर्च के बारे में अलग-अलग विवरण नहीं था। इसके चलते फाइल काफी दिनों से लंबित थी। शुक्रवार को डीएम ने डीएफओ से पार्क के सौंदर्यीकरण के कार्य विवरण की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि धनराशि जारी कर काम शुरू किया जा सके। डीएम के निर्देश रिपोर्ट तैयार कराने के बाद डीएफओ वनक्षेत्राधिकारी वीरपाल सिंह के साथ नेहरू पार्क पहुंचे और उन्होंने सौंदर्यीकरण के दौरान पहले कराए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की। डीएफओ ने बताया कि एक दो दिन में टूटी पड़ी बाउंड्रीवाल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही फव्वारा बेंच और वॉकिंग पथ का निर्माण होगा। डीएफओ ने बताया कि पार्क के तालाब की मरम्मत कराकर शहर वासियों को नौकायान की सुविधा उपलब्ध कराने भी योजना है। धनराशि की उपलब्धता के अनुसार आगे के कार्य भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed