फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Parashri on Doordarshan Performed

पाराशरी ने दूरदर्शन पर बिखेरी सुरों की सरगम

Fri, 17 Apr 2015 12:25 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 17 Apr 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Parashri on Doordarshan Performed
शहर के गजल
विज्ञापन
गायक संजीव पाराशरी ने दूरदर्शन के कार्यक्रम में पार्श्वगायक मन्ना डे के गीत गाकर अपने स्वरों का जादू बिखेरा है। दिल्ली दूरदर्शन में इस कार्यक्रम का प्रसारण पहली मई को किया जाएगा।
पार्श्व गायक स्वर्गीय मन्ना डे की याद में दूरदर्शन ने उनके गाए नागमों का एक कार्यक्रम तुझको चलना होगा तैयार किया है। 12 अप्रैल को दिल्ली दूरदर्शन के सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम में हुए इस कार्यक्रम में विश्वविख्यात पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज, सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खा की मौजूदगी में हुआ। इसका उद्घाटन दिल्ली के राज्यपाल ने किया।
कार्यक्रम में पीलीभीत के गजल गायक संजीव पाराशरी ने राग अहीर भैरव पर आधारित गीत पूछो न ‘कैसे मैने रैन बिताई’ बिताई सुनाकर उत्तर प्रदेश के इकलौते कलाकार के रूप में जगह बनाई। पाराशरी ने बताया कार्यक्रम से पूर्व 14 मार्च को दूरदर्शन केंद्र के मंडी हाउस में ऑडिशन हुआ था जिसमें पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, केरल, कर्नाटक, पंजाब आदि से लगभग एक हजार कलाकारों ने प्रतिभाग किया था।
इस ऑडिशन में यूपी से उनके सहित छह का चयन हुआ था। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का संचालन धारावहिक हमलोग के कलाकार अभिनव चतुर्वेदी व इला त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर पूर्व राज्यपाल सुदर्शन, दिल्ली भाजपा प्रभारी सतीश उपाध्याय, दूरदर्शन के निदेशक महेश जोशी सहित संगीत जगत की कई जानी मानी हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम का प्रसारण पहली मई को दूरदर्शन पर सुबह आठ बजे और डीडी मैट्रो पर 10 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed