{"_id":"5f7e10688ebc3e91b710125c","slug":"parali-burn-fir-pilibhit-news-bly42255271","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और किसान पर पराली जलाने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और किसान पर पराली जलाने की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। अमरिया क्षेत्र के कटैइया पंडरी के बाद पराली जलाने का दूसरा मामला क्षेत्र के गांव पचपेड़ा प्रहलादपुर चकबंदी से सामने आया है। लेखपाल ने कोतवाली में संबंधित किसान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एसडीएम ने शिकंजा कसते हुए किसान के शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की संस्तुति कर रिपोर्ट डीएम को भेजी है।
हल्का लेखपाल प्रणदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम गांव निवासी किसान जसवीर सिंह के घर के समीप धुआं उठता मिला। उस पर चकबंदी लेखपाल सुरेंद्र को मौके पर भेजकर खेत स्वामी से जानकारी की गई। लेखपाल ने जमीन पर जसवीर सिंह की ओर से धान की फसल बोने और काटने की जानकारी दी। मगर, जब लेखपाल ने मौके पर जाकर देखा तो किसान के खेत में पराली जलती मिली। पुलिस ने लेखपाल प्रणदीप सिंह की ओर से किसान जसवीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि हल्का लेखपाल ने सतर्कता बरतते हुए मौके पर पराली जलती पकड़ ली। उसके बाद किसान पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पराली जलाने पर किसान की बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति डीएम को भेजी जा रही है। किसान को किसी तरह की सरकारी सहायता का लाभ नहीं मिलने दिया जाएगा।