{"_id":"67758a7dab9616f32f0f0dc0","slug":"pannu-and-terrorist-gurvinder-from-the-same-village-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-128289-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एक ही गांव के पन्नू और आतंकवादी गुरविंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एक ही गांव के पन्नू और आतंकवादी गुरविंदर
Thu, 02 Jan 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। मुठभेड़ में तीनों आतंकवादियों के मारे जाने पर बौखलाकर वीडियो जारी कर धमकी देने वाला कनाडा में बैठा गुरपतवंत सिंह पन्नू आतंकी गुरविंदर सिंह के गांव का ही रहने वाला है। जांच में लगी टीमों को इसकी जानकारी हाथ लगी है। अब पड़ताल का दायरा बढ़ा दिया गया है।
पंजाब के गुरदासपुर की कालानौर थाने की बख्शीवाला पुलिस चौकी पर 18 दिसंबर को ग्रेनेड फेंकने के तीनों आतंकियों को 24 दिसंबर की सुबह पूरनपुर क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया था।
आतंकियों की पहचान पंजाब के गुरदासपुर के अगवान कालानौर निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि, गुरदासपुर के शहूर खुर्द कालानौर निवासी प्रताप सिंह उर्फ जसनप्रीत सिंह और गुरदासपुर के वाडिया मोहल्ला कालानौर निवासी गुरविंदर सिंह के रूप में हुई थी। घटना से बौखलाए कनाडा में बैठे गुरपतवंत सिंह पन्नू ने घटना के बाद दूसरे दिन एक्स आईडी से वीडियो जारी कर धमकी दी थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपशब्द कहे थे। घटना का बदला लेने की उसने धमकी दी थी। मामले में पीलीभीत पुलिस लगातार जांच में जुटी है। अब पुलिस के हाथ एक और अहम सुराग लगा है।
विज्ञापन
कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि पन्नू और मुठभेड़ में मारा गया आतंकवादी गुरविंदर सिंह एक ही गांव का है। इसके अलावा दो अन्य आतंकवादी भी उसी के आसपास इलाके के हैं।
डीवीआर की जांच भी जारी
मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के मामले में पुलिस ने कागजी प्रक्रिया को तेज कर दिया है। दर्ज मुकदमे की विवेचना में तेजी लाई जा रही है। इसके लिए साक्ष्य को भी एकत्र किया जा रहा है। पुलिस आतंकियों के होटल में रुकने से लेकर नगर क्षेत्र में अन्य गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास भी कर रही है। इसके लिए बुधवार को भी डीवीआर की जांच पड़ताल की गई।