फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pandan leopard entered the village again, panic

पंडां गांव में फिर घुसा तेंदुआ, दहशत

Mon, 16 Jan 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 16 Jan 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
न्यूरिया क्षेत्र के पंडां गांव में तेंदुए की दहशत कम नहीं हो रहा है। रविवार रात तेंदुआ गांव निवासी प्यारेलाल के घर जा घुसा। घर में मौजूद लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ निकलकर भाग गया। सूचना मिलने पर वनविभाग की टीम सोमवार सुबह गांव पहुंच गई। न्यूरिया का पंडां गांव महोफ जंगल के निकट बसा है। गांव में जंगल के बीच खेतों में गन्ने की फसल होने से अक्सर वन्यजीव गांव तक पहुंच जाते हैं। चार दिन पूर्व तेंदुए ने गांव निवासी प्यारेलाल का पालतू कुत्ता मार डाला था। शिकार मिलने से तेंदुए ने रविवार रात फिर गांव की ओर रूख किया। रात में करीब नौ बजे तेंदुआ प्यारेलाल के घर में घुस गया। छप्परपोश मकान में तेंदुआ घुसने की आहट पर घरवालों ने शोर मचाया। इस पर तेंदुआ बिना किसी को नुकसान पहुंचाए लौट गया। तेंदुआ घुसने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई और कई लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। सुबह रेंजर गजेंद्र बहादुर सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया और प्यारेलाल से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जंगल और गांव के बीच खेतों में गन्ने की फसल खड़ी ह,ै जिससे तेंदुआ आ जाता है। टीम को पटाखे लेकर गांव भेजा जा रहा है। यदि पुन: आहट होती है तो पटाखे दगाकर उसे भगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed