{"_id":"5739d7514f1c1bf815ac792d","slug":"panchayat-members-in-the-development-of-building-performance-memo","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सदस्यों का विकास भवन में प्रदर्शन, ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सदस्यों का विकास भवन में प्रदर्शन, ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Mon, 16 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
फर्जीबाड़ा
- फोटो : अमर उजाला
- ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग
खनंका के ग्राम पंचायत सदस्यों ने ग्राम प्रधान व सचिव पर फर्जीबाड़ा करने का आरोप लगाते हुए विकास भवन पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सीडीओ को ज्ञापन सौंपकर ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बीसलपुर ब्लाक के गांव खनंका के ग्राम पंचायत सदस्य सोमवार को विकास भवन पहुंचे। यहां उन्होंने ग्राम प्रधान व सचिव पर मनमर्जी कर फर्जीबाड़ा करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सीडीओ को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में कहा कि ग्राम प्रधान व सचिव न तो कोई मीटिंग कराते हैं और न की कोई प्रस्ताव पास कराते हैं। समिति अध्यक्ष रेशमा बेगम को भी कोई सूचना नहीं देते हैं। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने अपने चहेतों के नाम 90 राशन कार्ड स्वीकृत करा लिए। यह कार्ड ऐसे लोगों के नाम हैं जिसके पास चार-चार एकड़ जमीन और ट्रैक्टर है। मनरेगा कार्यों में फर्जी तरीके से हाजिरी लगाकर धनराशि हड़पी जा रही है। पंचायत सदस्यों ने ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। फर्जीबाड़े की जांच बीडीओ बीसलपुर से कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम पंचायत सदस्य रेशमा बेगम, रावेंद्र सिंह, कुंती देवी, सेठपाल सिंह, प्रदीप सिंह, रामचंद्र, अंजली विमलादेवी आदि शामिल रहे।