फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Panchayat elections notified

ग्राम पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी

Fri, 17 Apr 2015 11:31 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 17 Apr 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सदस्य पद की रिक्त सीटों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही डीएम ने इसका कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिले में तीन ब्लाकों में छह सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए 23 अप्रैल को नामांकन होगा और 30 को मतदान व दो मई को मतगणना होगी।
विज्ञापन

जिले के अमरिया ब्लाक के ग्राम नगरिया कॉलोनी, बल्लिया, भरतपुर, टोडरपुर एतमाली, पूरनपुर ब्लाक के बेल्हा और ललौरीखेड़ा ब्लाक के कल्यानपुर खां में ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त चल रहे हैं। इन पदों पर राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव कराने को अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

अधिसूचना जारी होने पर डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी ओएन सिंह ने उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत 23 अप्रैल को सुबह 10 से चार बजे तक नामांकन जमा किए जाएंगे। 24 को नामांकन पत्रों की जांच होगी, 25 को तीन बजे नाम वापसी और तीन बजे के बाद उसी दिन चुनाव चिंह आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा और दो मई को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। डीएम ने बताया नामांकन से लेकर मतगणना तक चुनाव की समस्त प्रक्रिया ब्लाक मुख्यालयों पर की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed