{"_id":"893faeff493aa44d5453041f2f0ace8c","slug":"panchayat-chunav-hindi-news-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित 644 प्रधानों का शपथग्रहण आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित 644 प्रधानों का शपथग्रहण आज
पीलीभीत।
Updated Sat, 19 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 644 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को आज शपथ ब्लाक मुख्यालयों पर शपथ दिलाई जाएगी। एक प्रधान की हत्या, एक गांव में चुनाव न होने और 75 गांव में पंचायतों का गठन न होने के कारण 77 ग्राम पंचायतें शपथग्रहण से वंचित रहेगी।
पंचायत चुनाव के तहत जिले में सभी 721 ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी परंतु मतदान से कुछ दिन पूर्व पूरनपुर ब्लाक के गांव जटपुरा में प्रत्याशी की मौत हो जाने पर 720 पदों के चुनाव हुआ था। इसमें निर्वाचित 720 प्रधानों में बिलसंडा ब्लाक के नौगवां नवीनगर के नवनिर्वाचित प्रधान रामपाल गंगवार की गोली मार कर हत्या कर दी गई।
इससे जिले में कुल प्रधानों की संख्या 719 बची है। इन 719 प्रधानों में 75 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जिनमें निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या कुल पदों के 2/3 नहीं है। ऐसे में इन गांव में कोरम पूरा न होने के कारण पंचायतों का गठन नहीं हो सकेगा। इस प्रकार जिले में कुल 644 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को ही शपथ दिलाई जा सकेगी।
विज्ञापन
00
ललौरीखेड़ा में तहसीलदार दिलाएंगे शपथ
नवनिर्वाचित प्रधानों को बीडीओ/प्रभारी बीडीओ द्वारा शपथ दिलाई जानी है। लेकिन ललौरीखेड़ा ब्लाक का चाज अमरिया बीडीओ के पास होने के कारण दिक्कत आ रही है। ऐसे में डीएम ने ललौरीखेड़ा ब्लाक के प्रधानों की शपथ सदर तहसीलदार इंद्राकांत द्विवेदी से कराने के आदेश जारी किए हैं।
00
सभी ब्लाक मुख्यालयों पर बीडीओ सुबह 11 बजे से शपथ दिलाएंगे। इसके लिए सभी ब्लाकों को व्यवस्था करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
- अजय प्रताप सिंह, डीपीआरओ
000000
इतने गांव के प्रधानों की नहीं होगी शपथ
ब्लाक प्रधानों की संख्या
पूरनपुर 03
अमरिया 03
बीसलपुर 15
बिलसंडा 13
बरखेड़ा 21
मरौरी 12
ललौरीखेड़ा 08
कुल 75