{"_id":"57db4a54e99ea09fd7f9a976ae76553b","slug":"panchayat-chunav-hindi-news-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना पास लेने को ब्लाक में लगा हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना पास लेने को ब्लाक में लगा हुजूम
पूरनपुर/पीलीभीत।
Updated Fri, 11 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए शुक्रवार को ब्लाक कार्यालय में पास लेने
विज्ञापन
वालों की भीड़ लगी रही। यहां 23 काउंटर लगाकर मतगणना एजेंटों को पास जारी
किए गए।
अधिक मतदाता वाले पूरनपुर देहात, शेरपुरकलां और माधोटांडा की मतगणना कई टेबलों पर होगी। इससे पूरनपुर देहात ग्राम पंचायत में प्रधान पद के प्रत्याशियों को चार-चार और माधोटांडा, शेरपुरकलां में प्रधान पद प्रत्याशियों को दो-दो मतगणना एजेंट पास जारी किए गए।
पंचायत चुनाव की मतगणना 13 दिसंबर को मंडी समिति परिसर में होगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। आरओ पीके भटनागर ने बताया कि साठ काउंटरों पर होने वाली मतगणना में प्रत्येक टेबल पर सुपरवाइजर और चार कर्मचारी लगाए गए हैं। मतगणना 13 दिसंबर को सुबह सात बजे शुरू करा दी जाएगी।
मतगणना स्थल पर मोबाइल नहीं ले जाने दिया जाएगा। परिसर में मोबाइल का प्रयोग करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों को मतगणना पास जारी करने को पिछले कई दिनों से फार्मों का वितरण किया गया है। शुक्रवार को ब्लाक परिसर में मतगणना पास जारी किए गए।
उन्होंने बताया कि प्रधान और सदस्य पद के लिए एक ही मतगणना एजेेंट पास जारी किया गया। बड़ी ग्राम पंचायत पूरनपुर देहात, शेरपुरकलां और माधोटांडा में काउंटरों की संख्या के हिसाब से एजेंट पास जारी किए गए हैं।
दो मतगणना पास जारी कराने को जुगाड़ में रहे लोग
पूरनपुर। मतगणना को प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए एक ही मतगणना पास जारी किया गया। किसी तरह से दो या इससे अधिक मतगणना पास हाथ लग जाए इसको लेकर कई लोग घंटों जुगाड़ मेें जुटे रहे।
मतगणना पास नामांकन की स्लिप देखकर जारी हुए। दो पास लेने के की कोशिश में कई लोगों ने आरओ से मिलकर नामांकन स्लिप खोने का बहाना किया। ऐसे लोगों से नोटरी शपथ पत्र लेकर पास दिया गया।
आरओ ने बताया कि मतगणना स्थल पर चेकिंग कराई जाएगी। अगर एक प्रत्याशी के दो एजेंट पाए गए तो शपथ पत्र के आधार पर उसके खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
कर्मचारी समय से शुरू करें मतगणना
पीलीभीत। पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए नियुक्त 2200 कर्मियों को मंडी समिति में शुक्रवार को प्रशिक्षण दिया गया। उपजिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम अजयकांत सैनी ने कहा कि मतगणना कर्मी समय से वोटों की गिनती प्रारंभ करें। साथ ही निष्पक्ष और निडर होकर कार्य करें।
सात ब्लाकों में चार चरणों में संपन्न हुए ग्राम पंचायत चुनाव में रविवार को वोटों की गिनती होगी। इसके लिए शुक्रवार को मंडी समिति में बने पंडाल में 2200 मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।
इसमें कार्मिक प्रभारी/ डीडीओ एके सिंह चंद्रौल, जिला प्रशिक्षण अधिकारी रामेश्वर प्रसाद, डीआईओएस जेके वर्मा व बीएसए अंबरीश कुमार यादव ने भी मतगणना कार्य की जानकारी दी। मतगणना कर्मियों को बताया गया कि मतदान पेटिका खोलने के बाद पहले निरस्त वोटों की छटनी कर उनकी गिनती की जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद प्रत्याशी बार वोटों की गिनती की जाएगी। किसी भी मत पर विवाद की स्थिति पर मतगणना पंडाल में मौजूद आरओ एवं अन्य अधिकारियों से राय मशवरा कर निर्णय लिया जाएगा।
मतगणना के समय किसी भी अभिकर्ता अथवा मतगणना कर्मी को मोबाइल प्रयोग करने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही विजेता द्वारा विजय जुलूस निकालने पर भी प्रतिबंध रहेगा। प्रत्येक राउंड की मतगणना के बाद प्रधान पद के विजेता की घोषणा आरओ और सदस्य पद के विजेता की घोषणा एआरओ के माध्यम से की जाएगी।
मंडी में तेज हुई मतगणना की तैयारियां
पीलीभीत। चार चरणों में हुए पंचायत चुनाव में मरौरी और ललौरीखेड़ा ब्लाक की मतगणना मंडी समिति में दो अलग-अलग पंडालों में की जाएगी। इसके लिए शुक्रवार को टीनशेडों में बेरीकेडिंग की गई। मतगणना के लिए सात ब्लाकों के लिए 186 टेबिल लगाई जानी थी, लेकिन रविवार देर रात तक डीएम के निर्देश पर टेबिलों की संख्या बढ़ाकर 216 कर दी गई।