{"_id":"390041a882446016382508996cfb24d5","slug":"panchayat-chunav-hindi-news-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना एजेंट बनने को ब्लाकों पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना एजेंट बनने को ब्लाकों पर उमड़ी भीड़
पीलीभीत।
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव की मतगणना 13 दिसंबर को होनी है। सातों ब्लाकों में होने
विज्ञापन
वाली मतगणना के लिए प्रत्याशी के एजेंट बनाने को बड़ी संख्या में लोग ब्लाक
मुख्यालय पहुंचे। वहीं प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी है।
प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चार चरणों में बुधवार मतदान संपन्न हो गया। अब 13 को मतगणना होनी है। सात ब्लाकों के लिए अलग अलग स्थानों पर होने वाली मतगणना के लिए प्रधान प्रत्याशी व उसके अभिकर्ता (एजेंट) के पास बनाए जा रहे हैं
जबकि ग्राम पंचायत सदस्य का अभिकर्ता के रूप में पास दिया जा रहा है। मतगणना एजेंट बनने को मरौरी, बरखेड़ा, अमरिया, बिलसंडा, ललौरीखेड़ा और बीसलपुर ब्लाक में सुबह ही प्रत्याशी एवं उनके समर्थन आवेदन करने पहुंचे। इसको लेकर ब्लाकों में काफी भीड़ भाड़ रही। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम अजयकांत सैनी ने बताया कि शुक्रवार को भी मतगणना अभिकर्ता बनाए जाएंगे।
बीसलपुर/बिलसंडा। दोनों ब्लाकों में मतगणना पास लेने के लिए लोगों की बृहस्पतिवार को काफी भीड़ उमड़ पड़ी। पास जारी करने का कार्य एआरओ ने किया। बीसलपुर में पास जारी होने का कार्य निर्वाचन अधिकारी तिलक सिंह और बिलसंडा में यह कार्य निर्वाचन अधिकारी डॉ अवधेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में हुआ।
00000000000
आज होगा मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण
पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए सातों ब्लाकों में कुल 186 टेबिल लगाई जा रही हैं। प्रत्येक टेबिल पर चार मतगणना और एक गणना कर्मी को लगाया जा रहा है। इसके अलावा प्रत्येक ब्लाक में टेबिल के अनुसार रिजर्व टीमें भी रखी जाएंगी। शुक्रवार को सभी मतगणना कर्मियों को मंडी समिति में दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्मिक प्रभारी/डीडीओ एके सिंह चंद्रौल ने बताया कि सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे से प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण एवं ड्यूटी आदेश भेज दिया गया है।
00000000000
सुबह सात बजे से होगी मतगणना
पंचायत चुनाव प्रतिशत को देखते हुए चुनाव आयोग ने मतगणना का समय बढ़ा दिया है। अब सुबह आठ बजे के स्थान पर सात बजे से मतगणना प्रारंभ की जाएगी। इसके लिए मतगणना कर्मियों को छह बजे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
0000000000
जिला मुख्यालय से होगी वाहनों की व्यवस्था
13 दिसंबर को मतगणना में लगाए गए मतगणना कर्मियों को संबंधित ब्लाक तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने बसों की व्यवस्था की। रविवार को सुबह चार से पांच बजे के बीच मतगणना कर्मियों को लेकर बस ब्लाकों पर रवाना होगी।
00000000000
मोबाइल प्रयोग पर रहेगा प्रतिबंध
मतगणना के दौरान मतगणना स्थल पर मोबाइल का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। मतदाताओं के अभिकर्ताओं के साथ मतगणना कर्मियों को भी मोबाइल प्रयोग की अनुमति नहीं दी गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी/ न्यायिक तहसील अरूणमणि त्रिपाठी ने बताया कि गेट पर ही सघन तलाश के बाद मतगणना पंडाल में प्रवेश दिया जाएगा।