फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   panchayat chunav

ट्रांस शारदा क्षेत्र में लंबी दूरी तय कर किया मतदान

Wed, 09 Dec 2015 11:26 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Wed, 09 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav
पंचायत चुनाव के चौथे चरण में ट्रांस शारदा क्षेत्रों के तमाम मतदाताओं को
विज्ञापन
लंबी दूरी तय कर वोट डालने पड़े। करीब दो से छह किलोमीटर दूरी तय करने को इन सभी मतदाताओं को ट्रैैक्टर ट्रालियों, बाइकों व साइकिलों से मतदान केंद्रों तक पहुंचना पड़ा। जिसके चलते महिलाओं व वृद्धों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ी।

ग्राम पंचायत अशोक नगर की आबादी कई वर्ष पूर्व बाढ़ की भेंट चढ़ गई थी। बेघर हुए ग्रामीणों को यहां से हटकर अशोक नगर नई बस्ती (पीपल कालोनी व पुरवा कॉलोनी) में जाकर बसना पड़ा।

बुधवार को मतदान के दौरान इन दोनों कालोनियों के मतदाताओं को करीब छह किलोमीटर लंबी दूरी तय कर पुराने अशोक नगर स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचना पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक मतदाता ट्रैक्टर ट्रालियों, बाइकों व साइकिलों से मतदान करने को पहुंचते रहे।

इसको लेकर मतदाताओं को खासी दिक्कत उठानी पड़ी। वहीं ग्राम भरतपुर मतदान केंद्र पर नेहरूनगर, लक्ष्मणनगरी व अयोध्यानगर के लोगों ने डेढ़ से दो किलोमीटर दूरी तय कर अपना वोट डाला।
000
यहां की जनता के साथ तो सालों से खिलवाड़ होता रहा है, लेकिन आज मतदान है। गांव के विकास की खातिर छह किलोमीटर चलकर वोट डालना पड़ा।
श्यामबहादुर
000
कालोनी से जाने वाले बुजुर्गों के लिए तो वोट डालना बहुत मुश्किल भरा है। प्र्रशासन एक ओर वोटिंग बढ़ाने की पैरवी करता है, दूसरी ओर छह छह किलोमीटर बूथ बना देता है। इसको लेकर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।
हाजी लाल
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed