{"_id":"606f4eef8ebc3e591c3697e9","slug":"panchayat-chunaaav-pilibhit-news-bly4433217155","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी के संक्रमित होने पर नामांकन से नहीं किया जाएगा वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी के संक्रमित होने पर नामांकन से नहीं किया जाएगा वंचित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। पंचायत चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशी के संक्रमित होने पर उसे नामांकन से वंचित नहीं किया जाएगा। अगर कोई संभावित प्रत्याशी संक्रमित हो जाता है, तब उसके स्थान पर उसका प्रस्तावक नामांकन दाखिल कर सकेगा।
नामांकन पत्र खरीदने वालों की भीड़ में कोरोना महामारी के नियमों का पालन नहीं हो पा रहा है। बार-बार एनाउंस करने पर लोग कुछ देर के लिए मास्क लगाकर हटा लेते है। ब्लॉक परिसर के मुख्य गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर की व्यवस्था तो है। मगर परिसर में घुसने वाले सभी लोगों की न तो थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है और न ही लोग सैनिटाइजर का प्रयोग कर रहे हैं। मगर नामांकन में यह सब कुछ नहीं चलेगा। आरओ नरेंद्र यादव ने बताया कि नामांकन कराने को पहुंचने वाले लोगों को कोरोना गाइड लाइन का पूरा पालन करना होगा। प्रत्याशी, प्रस्तावक मास्क लगाकर पहुंचेंगे। बगैर मास्क के किसी को भी परिसर में प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। परिसर में प्रवेश करने वाले सभी लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। लोगों को सैनिटाइजर भी साथ रखना होगा। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान या पहले अगर कोई प्रत्याशी कोरोना संक्रमित हो जाता है। उसके होम आइसोलेट होने की स्थिति में उसे नामांकन से वंचित नहीं किया जाएगा। प्रत्याशी का प्रस्तावक नामांकन स्थल पहुंचकर नामांकन दाखिल कर सकेगा।