{"_id":"69ed1b77ab989442b80bc4c0","slug":"painting-and-street-lighting-work-is-slow-leaving-night-travel-in-darkness-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-158077-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रंग-रोगन और पथ प्रकाश का कार्य सुस्त, रात में सफर पर अंधेरे का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रंग-रोगन और पथ प्रकाश का कार्य सुस्त, रात में सफर पर अंधेरे का साया
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे असम चौराहे पर नव निर्मित फ्लाईओवर क्षेत्र में अंधेरा संवाद
- फोटो : 1
पीलीभीत। असम चौराहे के फ्लाईओवर पर वाहन दौड़ने लगे तो रंग-रोगन और प्रकाश व्यवस्था के काम की रफ्तार सुस्त हो गई। करीब एक महीना होने को है और अभी फ्लाईओवर के पास अंधेरा रहता है। रंग-रोगन व अन्य काम भी धीमी गति से चल रहे हैं। कुछ स्थानों पर मलबा भी पड़ा है। इससे राहगीरों की परेशानी कम नहीं हो सकी है।
बरेली-पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे, पीलीभीत-शाहजहांपुर मार्ग और शहर से गुजरने वाले टनकपुर रोड पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से असम चौराहे पर करीब एक किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण को वर्ष 2020 में मंजूरी मिली थी। इसके लिए लगभग 98 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्ष 2022 में आगरा की कार्यदाई संस्था गिरिराज जी को निर्माण कार्य सौंपा गया और उसी वर्ष के अंतिम महीनों में काम शुरू हुआ। निर्माण के दौरान पेड़ हटाने, बिजली लाइन शिफ्ट करने और पुलिस चौकी भवन को स्थानांतरित करने जैसी बाधाओं के चलते परियोजना की समय सीमा भी तीन बार बढ़ाई गई। पहले जून 2024, फिर दिसंबर 2024 और बाद में अक्तूबर 2025 तक का लक्ष्य तय किया गया। इसके बाद फरवरी 2026 तक कार्य पूरा करने का दावा किया गया था। हालांकि बिना उद्घाटन के ही 30 मार्च को फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी गई।
वाहनों की आवाजाही शुरू होने के बाद फ्लाईओवर पर हो रहे फिनिशिंग कार्य की रफ्तार धीमी पड़ गई है। रंगरोगन, प्रकाश व्यवस्था और अन्य कार्य अभी तक अधूरे हैं। फ्लाईओवर के आसपास कई स्थानों पर मलबा भी पड़ा हुआ है, इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय पर्याप्त रोशनी न होने के कारण अंधेरे का साया बना रहता है। इससे हादसे की आशंका भी बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन
-- -- --
विद्युतीकरण के लिए फिटिंग कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही प्रकाश व्यवस्था सुचारू कराई जाएगी। इसके अलावा मलबा आदि को भी जल्द हटवाकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी जाएंगी। - तरुण बनर्जी, प्रोजेक्ट हेड